विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2025

35 साल पहले ऐसे होते थे अवार्ड फंक्शन, श्रीदेवी के सिंपल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान, माधुरी, जूही, रेखा का अलग था अंदाज

आज से 35 साल पहले फिल्मफेयर पार्टी ए-लिस्ट स्टार्स की चकाचौंध से रोशन हुआ था, जिसमें कई जाने-माने स्टार्स ने दस्तक दी थी. कुछ सितारे तो इवेंट में अपने महीने-महीने भर के छोटे बच्चों को लेकर पहुंचे थे.

35 साल पहले ऐसे होते थे अवार्ड फंक्शन, श्रीदेवी के सिंपल लुक ने खींचा फैंस का ध्यान, माधुरी, जूही, रेखा का अलग था अंदाज
35 साल पहले कुछ इस तरह हुआ था फिल्मफेयर अवार्ड
नई दिल्ली:

बॉलीवुड इवेंट और अवार्ड शो में फिल्मी सितारों की महफिल सजती रहती है और दर्शक अपने चहेते स्टार्स के लाइफस्टाइल से खूब प्रभावित होते हैं. फिल्मफेयर पार्टी में भी स्टार्स का फैशन शुरू से ही दर्शकों का ध्यान खींचता आया है. यह सिलसिला शुरू से ही चलता आ रहा है. बी-टाउन की पार्टी स्टार्स के लुक और लाइफस्टाइल से ही जानी जाती हैं. अब 1990 में हुई फिल्मफेयर पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स अपना जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं. इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े से लेकर छोटे कलाकार तक नजर आ रहे हैं. 

श्रीदेवी का देसी लुक

इस फिल्मफेयर पार्टी में ए-लिस्ट स्टार्स शामिल हुए, जिसमें श्रीदेवी का साड़ी में देसी लुक दिखा था. दरअसल, इस इवेंट में श्रीदेवी को साउथ के साड़ी लुक में देखा गया था. माधुरी दीक्षित इस पार्टी में गोल्डन रंग की चमकदार ड्रेस पहनकर पहुंची थीं. जूही चावला ने व्हाइट रंग की जैकेट ड्रेस पहनी थी. इन हसीनाओं के अलावा फिल्मफेयर पार्टी में कई बॉलीवुड एक्टर भी पहुंचे थे, जिसमें अनिल कपूर, मुकेश खन्ना, रेखा, जैकी श्रॉफ, आमिर खान का नाम शामिल है. जैकी अपने स्टार बेटे टाइगर श्रॉफ को और आमिर खान बेटे जुनैद खान को इस पार्टी में लेकर पहुंचे थे.

अमिताभ-रेखा एक छत के नीचे स्पॉट

फिल्मफेयर पार्टी में रेखा के लुक ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था. रेखा ने गोल्डन रंग का गाउन पहना था और मिनिमल मेकअप किया था. रेखा ने कानों में बड़े इयररिंग्स पहने थे. इस पार्टी में अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन दोनों बच्चे श्वेता व अभिषेक बच्चन संग पहुंचे थे. अमिताभ ने ब्लैक पैंट पर व्हाइट रंग का कोट पहना हुआ था और अभिषेक ने भी अपने पिता के इस स्टाइल को कॉपी किया था. इस पार्टी में महेश भट्ट, अमरीश पुरी और एक्ट्रेस किरण खेर भी पहुंची थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Filmfare Award 1990, Videos Of 1990 Filmfare Awards, Viral Videos Of 1990 Filmfare, Sridevi, Sridevi 1990 Filmfare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com