विज्ञापन

हर फौजी की आपबीती है 29 साल पहले आया देशभक्ति का ये गाना, थिएटर में बही आंसुओं की नदियां, फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर

29 साल पहले 1997 को एक फिल्म रिलीज हुई और इस फिल्म का ये गाना चाहे 15 अगस्त हो या 26 जनवरी, हमेशा सुनाई देता है. इस गाने में फौजी भाइयों का दर्द है और उनकी हकीकत है. आपने सुना क्या?

हर फौजी की आपबीती है 29 साल पहले आया देशभक्ति का ये गाना, थिएटर में बही आंसुओं की नदियां, फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर
देशभक्ति का वो गाना जिसको सुनते ही आंखों मे आ जाते हैं आंसू, 29 साल पुराना, फिर भी दिल के करीब
YouTube
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में देशभक्ति पर बनी हुई कई फिल्में और गाने हैं जो लोगों की आंखों में आंसू ला देते हैं. जब बात देशभक्ति गानों की हो तो साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के गाने भी सबसे पहले याद आते हैं. साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का गाना 'संदेशे आते हैं' आज भी लोगों के दिलों मे उसी तरह से बसा हुआ है जितना फिल्म की रिलीज के समय पर था. इस गाने को सुनते ही हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं. इस गाने में अपने परिवार से दूर फौजी का दर्द, उसका इंतजार और परिवार से मिलने की तड़प नजर आती है.

गाने के बोल दिल को छू जाते हैं

'संदेशे आते हैं' गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और इसको संगीत दिया था अनु मलिक ने. सोनू निगम और रूप कुमार की शानदार आवाज ने इस गाने में एक ऐसी जान डाली की, हर फौजी और हर शख्स इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर पाया. इस गाने को सुनने के बाद हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं. इतने सालों बाद भी ये गाना देशभक्ति गानों की प्लेलिस्ट और देशभक्ति के खास मौकों का अहम हिस्सा बना हुआ है. इस गाने को सुनकर उस फौजी के दर्द को समझा जाता है जो अपने देश की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहकर अपनी जान पर खेलता है.

फिल्म बॉर्डर की कहानी 

फिल्म 'बॉर्डर' साल 1997 में रिलीज हुई थी. इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध की कहानी को दिखाया गया था. जिसमें कैसे फौजी देश की रक्षा के लिए हर मु्श्किल का सामना करते हैं. संदेशे आते हैं गाना उस एहसास को लोगों के दिलों तक पहुंचाता है. गाने में घरवालों की याद, चिट्ठी का इंतजार और देश के लिए प्यार दिखाया गया, जिससे दर्शक गाने से कनेक्ट कर पाएं.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त पर जरूर बजता है 63 साल पुराना देशभक्ति गीत, भारत-चीन युद्ध पर बना, लता मंगेशकर की आवाज से बनाया अमर

जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तो इस गाने के समय वहां पर बैठे लोगों की आंखें भर आई थीं. इस गाने की खास बात ये भी है कि ये गाना सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा नहीं है, बल्कि देश के जवानों और उनके परिवार वालों की आवाज भी बन गया.

फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रही ब्लॉकबस्टर 

बॉर्डर उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई थी. फिल्म का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था. इस फिल्म में राखी गुलज़ार, सनी देओल, जैकी श्राफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, तबु, कुलभूषण खरबंदा, सुदेश बैरी, पुनीत इस्सर, राजीव गोस्वामी, सपना बेदी और अमृत पाल ने काम किया था. फिल्म का बजट विकिपीडिया में दी गई जानकारी के हिसाब से 12 करोड़ था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 66.70 करोड़ की कमाई की थी. 

आज भी 26 जनवरी, 15 अगस्त या फिर किसी भी देशभक्ति कार्यक्रम में ये गाना जरूर सुनाई दे जाता है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस गाने के वीडियो को शेयर करते हैं. करीब तीन दशक के बाद भी ये गाना अपनी जगह बनाए हुए है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Deshbhakti Songs Bollywood, Border Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com