विज्ञापन

27 साल पुराना गाना, हथेली पर ज्योत लिए वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, सोनू निगम की आवाज में भक्ति की शक्ति से गाना सदाबहार

27 साल पहले अक्षय कुमार की फिल्म आरजू में एक भक्ति गीत आया था. इस गाने को रोमांटिक गानों के लिए मशहूर सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी. सोनू की आवाज और खिलाड़ी कुमार के एक्सप्रेशन ने इस गाने को यादगार बना दिया.

27 साल पुराना गाना, हथेली पर ज्योत लिए वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, सोनू निगम की आवाज में भक्ति की शक्ति से गाना सदाबहार
मां शेरावाली का 27 साल पुराना गाना
Social Media
नई दिल्ली:

शारदीय नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. 9 दिन का ये पर्व असल में त्योहारों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. एक तरफ दशहरे और दीपावाली की धूम होती है तो उससे पहले पूरे 9 दिन मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों को पूजा जाता है और गरबा नाइट्स जैसे प्रोग्राम भी होते हैं जो लोगों के बीच मिलने जुलने का एक मौका बन जाते हैं. इस माहौल में गानों का भी एक अहम रोल होता है. हम आपको आज एक ऐसे ही गाने से रूबरू कराएंगे. ये गाना गरबा नाइट्स नहीं बल्कि मां दुर्गा के प्रेम और भक्ति में गाया जाता है. 27 साल पुराना अक्षय कुमार का ये गाना आज भी लोग खूब पसंद करते हैं.  

माता के प्रेम और भक्ति को समर्पित ये गाना साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘आरजू' में आया था. इस गाने में अक्षय कुमार मां वैष्णो देवी के दरबार की तरफ बढ़ते दिखते हैं. हाथ पर जलती ज्योति लिए, कदम-दर-कदम ‘जय माता दी' का जयकारा लगाते हुए उनका यह रूप फैंस के लिए अब भी यादगार है. गाने में उनकी अदाकारी इतनी इमोशन से सजी थी कि देखने वाले खुद भी मां के जयकारे लगाने से खुद को रोक नहीं पाते.

कहां बना था वैष्णो देवी का ग्रैंड सेट?

गाने के विजुअल्स देखने पर लगता है मानो असली वैष्णो देवी मंदिर में शूटिंग हुई हो, लेकिन हकीकत कुछ और है. 90 के दशक में सुरक्षा कारणों से मेन मंदिर कैम्पस में शूटिंग की इजाजत नहीं दी जाती थी. इसलिए मेकर्स ने मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी और स्टूडियोज में वैष्णो देवी जैसा हू-ब-हू सेट तैयार करवाया. पूरे गाने की शूटिंग यहीं हुई. इस गाने का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था. बोल लिखे थे आनंद बख्शी ने और इसे गाया सोनू निगम ने था. सोनू निगम रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनका यह भक्ति गीत साबित करता है कि उनकी आवाज श्रद्धा के भाव को भी उतनी ही खूबसूरती से जाहिर कर सकती है. आज भी जब नवरात्रि आती है, लोग इस गीत को सुनकर मां शेरावाली के जयकारे लगाते हैं.
यह गीत सिर्फ एक फिल्मी नंबर नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही भक्ति का प्रतीक बन चुका है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jai Mata Di, Hindi Songs, Trending, Entertainment, Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com