विज्ञापन

इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस होने से हुई कॉन्ट्रोवर्सी, फिर हुआ IND VS PAK का मैच तो एक्टर ने कहा- मेरी फिल्म पहले शूट हो गई थी

Diljit Dosanjh Movie: 27 जून 2025 को रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदारजी 3 को भारत में रिलीज नहीं किया गया था. बावजूद इसके फिल्म ने बजट के कई गुना कमाई हासिल की थी. 

इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस होने से हुई कॉन्ट्रोवर्सी, फिर हुआ IND VS PAK का मैच तो एक्टर ने कहा- मेरी फिल्म पहले शूट हो गई थी
दिलजीत दोसांझ की सरदारजी 3 को लेकर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी
नई दिल्ली:

इंडिया वर्सेज पाकिस्तान का ICC टी20 मैच शुरु होने में कुछ घंटे बाकी है, जिसके चलते क्रिकेट प्रेमियों के बीच मैच को लेकर काफी चर्चा है. लेकिन आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फिल्म कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गई थी क्योंकि उनकी मूवी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस काम कर रही थीं. इसके चलते भारत में फिल्म को रिलीज नहीं किया गया. जबकि इस फिल्म के बाद इंडिया वर्सेज पाकिस्तान एशिया कप मैच यूएई में खेला गया. इसे लेकर एक्टर ने कहा था कि उनकी फिल्म पहले शूट की गई थी. 

भारत में नहीं रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3

नहीं पहचाना हम बात कर रहे हैं एक्टर दिलजीत दोसांझ की, जो इन दिनों बॉर्डर 2 के लिए चर्चा में हैं. दरअसल, दिलजीत दोसांझ की सरदारजी 3 काफी कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुई थी, जिसका कारण 22 अप्रैल 2025 में पहलगाम अटैक की चर्चा के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का फिल्म में होना था. इस फिल्म को जहां बॉयकॉट किया गया तो वहीं फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया. फिर भी 15 करोड़ के बजट में 70 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. 

ये भी पढ़ें- IND vs PAK के मैच पर फिल्ममेकर ने जताई आपत्ति, बोले- वह एक आतंकवादी राष्ट्र है और...

इंडिया वर्सेज पाकिस्तान के मैच पर कही थी ये बात 

फिल्म की रिलीज के बाद दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में ऑडियंस से कहा कि उनके पास बहुत सारे जवाब होने के बावजूद उन्होंने चुप रहना कुबूल किया. दिलजीत ने कहा, जब फरवरी में मेरी फिल्म सरदार जी 3 शूट हुई थी. मैच खेले जा रहे हैं. इसके बाद दर्दनाक पहलगाम आतंकी हमला हुआ. उस समय और अब भी हम आंतकियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मेरे पास बहुत सारे जवाब हैं. लेकिन मैं चुप रहा. सब मेरे अंदर है. जो भी आपको कुछ भी कहता है. बहुत सारी चीजें कहने के लिए हैं. लेकिन मैं कहना नहीं चाहता. 

बॉर्डर 2 के लिए दिलजीत दोसांझ को मिल रही तारीफें

बॉक्स ऑफिस पर 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 में सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ नजर आ रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भारत में हासिल कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 400 करोड़ पार हो गई है. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन पर आया था शिव पुराण पर बेस्ड ये शो, 9 साल की रिसर्च के बाद दिखाई शिव गाथा, बॉलीवुड सिंगर्स ने दी थी आवाज

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIljit Dosanjh, Ind Vs Pak, Ind Vs Pak Match,  DIljit Dosanjh Addressed Sardaarji 3 Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com