विज्ञापन

2153 करोड़ बजट वाली फिल्म ने दुनिया हिला डाली, 20 दिन में 19,431 करोड़ कलेक्शन, बॉर्डर 2 को पछाड़ बनी 2026 की नंबर 2 फिल्म

20 दिन पहले ये फिल्म रिलीज हुई थी. इसका बजट था 2153 करोड़ रुपये लेकिन तीन हफ्ते मे ही फिल्म ने 19431 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. भारत में ये बॉर्डर 2 को पछाड़ 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है.

2153 करोड़ बजट वाली फिल्म ने दुनिया हिला डाली, 20 दिन में 19,431 करोड़ कलेक्शन, बॉर्डर 2 को पछाड़ बनी 2026 की नंबर 2 फिल्म
2153 करोड़ के बजट वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जा, भारत में भी बल्ले-बल्ले
IMDb
नई दिल्ली:

एक समय था 100 करोड़ रुपये की कमाई करना किसी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता था. फिर ये रिकॉर्ड 200 से 500 करोड़ के करीब पहुंचा और अब तो भारत में ये 1000 करोड़ के करीब पहुंच गया है. अगर धुरंधर और पुष्पा की बात करें तो ये फिलम 2000 करोड़ के आंकड़ों को छू चुकी हैं. ये तो थी भारतीय सिनेमा की बात. लेकिन बात जब हॉलीवुड की आती है तो फिल्मों की कमाई के आंकड़े कुछ गजब ही कर जाते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की सबसे बड़ी सफलता के रूप में उभरती फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' कर दिखाया है.

स्पाइडर-मैन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का तूफान ला दिया है. टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म ने 20 दिन में ही वर्ल्डवाइड 19,431 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का बजट 2,153 करोड़ रुपये बताया गया है, जिससे यह प्रॉफिट के मामले में भी नए रिकॉर्ड बना रही है.

बॉक्स ऑफिस की धमाकेदार कहानी

31 जुलाई 2026 को फिल्म दुनियाभर में रिलीज हुई. दुनियाभर में इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. मार्वल की उम्मीद से भी परे जाकर इसने स्पाइडर-मैन की असली ताकत को दिखाया. भारत समेत कई देशों में हॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड टूटे. 20 दिन में ही फिल्म ने 2 बिलियन डॉलर का माइलस्टोन पार कर लिया और अब कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 19,431.16 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: 4600 करोड़ की फिल्म, 23 सुपरहीरो, समझनी है मूवी तो देखने होंगे 15 फिल्में और शो, खर्च करने होंगे 42 घंटे

भारत में बॉक्स ऑफिस पर बरपाया कहर

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. दिलचस्प यह है कि जहां ये फिल्म दुनियाभर में 31 जुलाई को रिलीज हुई थी. वहीं भारत में इसे 30 जुलाई को रिलीज किया गया था. सुपरहीरो फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में 471 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है जबकि इसने 563 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इससे पहले 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' ने 425 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

रिकॉर्ड्स की भरमार

  • सबसे तेज 2 बिलियन डॉलर पार करने वाली स्पाइडर-मैन फिल्म
  • 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
  • कई देशों में हॉलीवुड फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग
  • भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
  • भारत में सबसे तेज 500 करोड़ (12 दिन) कमाने वाली विदेशी फिल्म

निर्देशक और स्टारकास्ट

फिल्म के निर्देशक हैं डेस्टिन डैनियल क्रेट्टन, जिन्होंने पहले 'शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स' को डायरेक्ट किया था. फिल्म में लीड रोल में टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के रूप में लौटे हैं. उनके साथ जेंडाया एमजे के रोल में हैं. अन्य कलाकारों में जैकब बटालोन (नेड लीड्स), जॉन बर्नथल (फ्रैंक कैसल/पनिशर), मार्क रफालो (ब्रूस बैनर/हल्क) और सैडी सिंक (जीन ग्रे) शामिल हैं.

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की कहानी

फिल्म की कहानी 'नो वे होम' के बाद की है, जहां पीटर पार्कर अकेला स्पाइडर-मैन के रूप में काम कर रहा है. दुनिया ने उसे भुला दिया है, लेकिन नए खतरे और उसकी शक्तियों में बदलाव उसे फिर से सभी घटनाओं के बीचोबीच ले आते हैं. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल डेप्थ और विजुअल्स की तारीफ हुई. 

सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज ने ये साबित कर दिया है कि भले ही कितने सुपरहीरो आएं लेकिन स्पाइडर-मैन  जैसा कोई नहीं. इस बार तो फैन्स का भी जबरदस्त साथ मिला है. फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है, यानी बॉक्स ऑफिस की पिक्चर तो अभी बाकी है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man Brand New Day, Spider Man Brand New Day Collection, Entertainment, Hindi News, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com