विज्ञापन

8 सीजन, 96 एपिसोड की स्पाई थ्रिलर से इंस्पायर्ड है 'आवारापन 2' का पोस्टर, जियोहॉटस्टार पर मिस तो नहीं की 15 साल पुरानी धांसू सीरीज

इमरान हाशमी की आवारापन 2 का नया पोस्टर आया और सोशल मीडिया पर छा गया. बहुत अनोखा होने की वजह से नहीं बल्कि कॉपीकैट की वजह. इस पोस्टर को जियोहॉटस्टार की वेब सीरीज के आर्ट वर्क से प्रेरित बताया जा रहा है.

8 सीजन, 96 एपिसोड की स्पाई थ्रिलर से इंस्पायर्ड है 'आवारापन 2' का पोस्टर, जियोहॉटस्टार पर मिस तो नहीं की 15 साल पुरानी धांसू सीरीज
जियोहॉटस्टार की इस वेब सीरीज से इंस्पायर्ड है आवारापन 2 का पोस्टर
Social Media
नई दिल्ली:

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर और पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. अब वजह वही है जिसका बॉलीवुड कई साल से शिकार होता है. कॉपीकैट की. अब आप सोचेंगे कि इन्होंने कौन सी नई नकल कर डाली है. लीजिए तो हम आपको बताए देते हैं कि फिल्म का नया पोस्टर पॉपुलर अमेरिकी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'होमलैंड' के आइकॉनिक आर्टवर्क से काफी मिलता-जुलता है. दोनों में मुख्य किरदार पीछे मुड़कर देख रहा है, आसपास एक जैसे कपड़ों वाले लोग हैं और रंगों का कॉन्ट्रास्ट लगभग एक जैसा है.

अब इसे क्या कहेंगे, कॉपी कैट या इंस्पिरेशन? वैसे भी बॉलीवुड अकसर इस तरह की कॉपी को इंस्पिरेशन बता देता है या फिर इस पर कुछ कहने से कन्नी भी काट जाता है. लेकिन आवारापन 2 के इस पोस्टर को देखकर जोर का झटका जरूर लगता है. 

‘आवारापन 2' 2007 की 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी दोबारा शिवम पंडित का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं. निर्देशन नितिन कक्कड़ का है और यह 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

8 सीजन, 96 एपिसोड वाली क्लासिक सीरीज

‘होमलैंड' एक ऐसी स्पाई थ्रिलर है जो 2011 में शुरू हुई और 2020 तक चली. इसमें कुल 8 सीजन और 96 एपिसोड हैं. क्लेयर डेन्स और डेमियन लुईस की दमदार एक्टिंग ने इसे दुनियाभर में फेमस बनाया. कहानी सीआईए ऑफिसर कैरी की है, जो शक करती है कि अफगानिस्तान से लौटा मरीन हीरो दरअसल दुश्मन का एजेंट हो सकता है. टेंशन, सस्पेंस, साइकोलॉजिकल ड्रामा और अंतरराष्ट्रीय साजिशों से भरी ये सीरीज कई एमी अवॉर्ड जीत चुकी है.

JioHotstar, Homeland, Awarapan 2, OTT, Entertainment, Bollywood, Hollywood, Homeland Trailer, Homeland meaning, Homeland cast, Homeland Netflix, Homeland Season 1, Homeland TV series,. Homeland season 8

आज से करीब 15 साल पहले शुरू हुई ये सीरीज अब भी उतनी ही प्रासंगिक और रोमांचक लगती है. भारत में इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है. अगर आपने अभी तक नहीं देखी, तो ये मौका गंवाना नहीं चाहिए क्योंकि इमरान हाशमी की फिल्म के पोस्टर ने कई लोगों को इस क्लासिक की याद दिला दी है।

क्यों है खास?

‘होमलैंड' सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि मानसिक संघर्ष, नैतिक दुविधा और सत्ता के खेल को बेहद बारीकी से दिखाती है. हर सीजन नए ट्विस्ट लाता है. कई दर्शक इसे अब भी सबसे बेहतरीन स्पाई थ्रिलर मानते हैं. 

JioHotstar, Homeland, Awarapan 2, OTT, Entertainment, Bollywood, Hollywood, Homeland Trailer, Homeland meaning, Homeland cast, Homeland Netflix, Homeland Season 1, Homeland TV series,. Homeland season 8

जो भी हो, इस चर्चा ने एक बार फिर ‘होमलैंड' को चर्चा में ला दिया है. अगर आप स्पाई थ्रिलर के शौकीन हैं और इमरान हाशमी की नई फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो इस बीच जियोहॉटस्टार पर ''होमलैंड' जरूर चेक कर सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JioHotstar, Homeland, OTT, Awarapan 2, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com