विज्ञापन

कैटरीना की फ्लॉप फिल्म से आर्थिक बदहाली में आ गई थी जैकी श्रॉफ की फैमिली, बिका घर का सामान, जमीन पर सोते थे टाइगर श्रॉफ

कैटरीना कैफ की उस फिल्म के बारे में जानते हैं जिसने जैकी श्रॉफ और उनके परिवार को आर्थिक बदहाली के कगार पर ला दिया था. पढ़ें क्या था वो दर्दनाक दौर.

कैटरीना की फ्लॉप फिल्म से आर्थिक बदहाली में आ गई थी जैकी श्रॉफ की फैमिली, बिका घर का सामान, जमीन पर सोते थे टाइगर श्रॉफ
कैटरीना कैफ की फिल्म ने तोड़ी जैकी श्रॉफ की कमर, आर्थिक तंगी से हो गए थे बेहाल
NDTV
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का आज जन्मदिन है. 16 जुलाई 1983 हॉन्गकॉन्ग में जन्मी कैटरीना कैऱफ 43 साल को हो गई है. लेकिन आप जानते हैं कि बॉलीवुड की सबसे कामयाब एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ की डेब्यू फिल्म सुपरफ्लॉप रही थी. 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'बूम' ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई बल्कि इसकी प्रोड्यूसर आयशा श्रॉफ (जैकी श्रॉफ की पत्नी) को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. इस फिल्म ने पूरे परिवार की जिंदगी को उलट-पुलट कर दिया.

वो फिल्म जिसने जैकी श्रॉफ की तोड़ दी कमर

'बूम' का निर्देशन कैजाद गुस्ताद ने किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान, कैटरीना कैफ और पद्मा लक्ष्मी थीं. यह फिल्म मॉडलिंग वर्ल्ड की कहानी थी, लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों ने इसे बुरी तरह रिजेक्ट कर दिया. फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ था. दुनियाभर में फिल्म सिर्फ 9.95 करोड़ रुपये ही कमा सकी. फिल्म को सुपरफ्लॉप का तमगा लगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

जैकी श्रॉफ परिवार पर पड़ा भारी असर

फिल्म की प्रोड्यूसर आयशा श्रॉफ थीं. फिल्म के घाटे ने पूरे परिवार को आर्थिक संकट में डाल दिया. जैकी श्रॉफ ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि फिल्म के घाटे की भरपाई के लिए उन्हें अपना घर का सामान बेचना पड़ा. टाइगर श्रॉफ ने भी बताया था कि 'बूम फिल्म के बाद हमारी हालत बहुत खराब हो गई थी. घर का बेड, फर्नीचर, सब बिक गया. मैं कई दिनों तक जमीन पर सोया. पापा ने बहुत मुश्किल से उस वक्त को पार किया.' 

Latest and Breaking News on NDTV

जैकी श्रॉफ ने भी माना था कि फिल्म के बाद परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा था, 'हमने सब कुछ खो दिया था. लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी.' 

यह भी पढ़ें: मैंने उन्हें रोते देखा, तीसरी शादी पर ट्रोल हो रहे आमिर खान के सपोर्ट में आए दोस्त

कैटरीना कैफ के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म

कैटरीना कैफ के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सलमन खान के साथ टाइगर जिंदा है. इसने बॉक्स ऑफिस पर 569 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद धूम 3 आती है जिसने 558 करोड़ रुपये कमाए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Birthday, Boom Movie, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com