विज्ञापन

टॉक्सिक से टली टक्कर तो धुरंधर 2 की राह में कांटे बिछाने आया 54 साल का ये हीरो, पहले दे चुका है कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

टॉक्सिक के टलने के बाद ऐसा लग रहा होगा कि धुरंधर 2 के लिए मैदान साफ है लेकिन ये मामला उतना भी सीधा और साफ नहीं है जितना की दिख रहा है.

टॉक्सिक से टली टक्कर तो धुरंधर 2 की राह में कांटे बिछाने आया 54 साल का ये हीरो, पहले दे चुका है कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
धुरंधर 2 को अब भी नहीं मिला खाली मैदान
Social Media
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर इस साल जिस मेगा टक्कर की सबसे ज्यादा चर्चा थी, उसका पूरा सीन अब बदल चुका है. पहले माना जा रहा था कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 और टॉक्सिक में एक जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. हर कोई बस ये देखने के इंतजार में था कि 19 मार्च को किस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ज्यादा रहता है. हालांकि अब ये टक्कर टल चुकी है. पहले जहां धुरंधर 2 के लिए टफ कॉम्पिटीशन था वहीं अब खुला मैदान है लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस का ये रण उतना आसान नहीं होने वाला. ऐसा इसलिए क्योंकि टॉक्सिक हटी तो क्या अब धुरंधर 2 के लिए एक नया मुकाबला तैयार है. हिंदी में तो नहीं लेकिन पैन इंडिया रिलीज हो रही इस फिल्म को साउथ की भाषाओं में इस फिल्म से तगड़ी टक्कर मिल सकती है.

टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ी

चलिए उस फिल्म के बारे में बात करने से पहले बात कर लेते हैं टॉक्सिक की. रिलीज शेड्यूल में बदलाव करते हुए टॉक्सिक की डेट आगे बढ़ा दी गई. जैसे ही ये खबर सामने आई. कुछ लोगों को लगा ये फिल्म रिलीज के वक्त धुरंधर 2 से क्लैश टालने के चलते ये सब कर रही है लेकिन मेकर्स ने साफ किया यह फैसला मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को देखकर लिया गया है. नई तारीख 4 जून है. धुरंधर 2 को इससे फर्क इसलिए नहीं पड़ता क्योंकि वह वैसे ही मिडिल ईस्ट में बैन है लेकिन टॉक्सिक के लिए मिडिल ईस्ट के हालात बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नुकसान साबित हो सकते थे इसलिए उन्होंने सही समय पर सही फैसला ले लिया. अब ये कितना सही बैठता है ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. 

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी 25 लाख की घड़ी, तो हमजा की रहमान डकैत से बड़ी हुई औकात?

अब होगा उस्ताद और धुरंधर 2 का आमना सामना

टॉक्सिक के पीछे हटते ही मैदान में नई भिड़ंत तय हो गई. अब साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह का सीधा मुकाबला धुरंधर 2 से होगा. यानी एक तरफ मास एक्शन और स्टार पावर है तो दूसरी तरफ सीक्वल फ्रेंचाइजी का दमदार क्रेज है. दोनों फिल्मों की अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग है जिस वजह से ये क्लैश और भी दिलचस्प बन गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने हाल ही में फिल्म को रिलीज करने की मंजूरी दे दी है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि इसे परिवार के साथ देखा जा सकता है. हालांकि, बच्चों को माता-पिता की निगरानी में फिल्म देखने की सलाह दी गई है. ये फिल्म हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी एक एक्शन एंटरटेनर है.

Latest and Breaking News on NDTV

उगादी के मौके पर होगी रिलीज

फिल्म के प्रोड्यूसर माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सर्टिफिकेशन और रिलीज डेट की जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च 2026 को उगादी (Ugadi) के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म को 26 मार्च 2026 को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में इसे एक हफ्ता पहले रिलीज करने का फैसला लिया गया. त्योहार के मौके पर रिलीज होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है.

बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी

उस्ताद भगत सिंह को त्योहार के आसपास रिलीज करने की तैयारी है, जिसका फायदा इसे ओपनिंग में मिल सकता है. वहीं धुरंधर 2 बड़े स्केल, हाई वोल्टेज एक्शन और सीरीज की पॉपुलैरिटी के दम पर दर्शकों को खींच सकती है. ट्रेड सर्किल्स मान रहे हैं कि कमाई की रेस कांटे की टक्कर वाली होगी. फिलहाल फैंस के लिए ये किसी फिल्मी जश्न से कम नहीं है. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बड़े पर्दे पर उस्ताद की दहाड़ गूंजेगी या धुरंधर 2 का एक्शन तूफान मचाएगा.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने कमा लिए 1500-2000 करोड़ तो साउथ इंडस्ट्री हो जाएगी धराशाही! राम गोपाल वर्मा ने साउथ को लेकर कहा...

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com