विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

102 Not Out: 27 साल बाद बूढ़े अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की दमदार कैमेस्ट्री, देखें Teaser

दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर लगभग 27 साल बाद एक बार फिर से एक साथ लीड किरदार निभाते हुए नजर आएंगे.

102 Not Out: 27 साल बाद बूढ़े अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की दमदार कैमेस्ट्री, देखें Teaser
102 Not Out : टीजर हुआ आउट, फिल्म के एक सीन में बिग बी और ऋषि कपूर
  • फिल्म '102 नॉट आउट' का टीजर रिलीज
  • अमिताभ और ऋषि कपूर होंगे लीड एक्टर
  • 4 मई 2018 को होगी रिलीज
नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज नायकों की बात की जाए तो महानायक अमिताभ बच्चन और रोमांटिक हीरो के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर ऋषि कपूर लगभग 27 साल बाद एक बार फिर से प्रमुख किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे. दोनों ने ही आखिरी बार साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' में लीड एक्टिंग करते हुए स्क्रीन शेयर किया था. फिल्म '102 नॉट आउट'  में दोनों ही एक साथ कुछ अलग अंदाज में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है. ऋषि कपूर और बिग बी ओल्डेज होम की कहानी को मस्तीभरे अंदाज में लेकर आ रहे हैं.

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से पहले अमिताभ बच्चन ने डाली ये पोस्ट, क्या आपने देखा?

अपनी हर फिल्मों में नए लुक के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन इस फिल्म में भी काफी अलग से दिखाई दे रहे हैं. वहीं ऋषि कपूर पर भी बूढ़े व्यक्ति का रोल काफी भा रहा है. हालांकि उन्होंने इससे पहले भी 'कपूर एंड सन्स' में वृद्ध का किरदार निभा चुके हैं. बता दें कि 'ओह मॉय गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला इस फिल्म को बना रहे हैं.

देखें टीजर-


टीजर में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है. फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं. यह फिल्म इस साल 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है.

VIDEO: पहली बार रेड कार्पेट पर दिखीं बिग बी की नातिन नव्या नवेली


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
102 Not Out, 102 Not Out Teaser, Amitabh Bachchan, Rishi Kapoor, Umesh Shukla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com