विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

पाउट चैलेंज लेकर आए अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर, कुछ ऐसे की मस्ती... देखें वीडियो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर जल्द ही आपको एक स्क्रीन शेयर करते हुए फिल्म '102 नॉट आउट' में दिखेंगे.

पाउट चैलेंज लेकर आए अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर, कुछ ऐसे की मस्ती... देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर
  • बिग बी और ऋषि का पाउट चैलेंज
  • 27 साल बाद एक साथ दिखे
  • 4 मई को आ रही है फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर जल्द ही आपको एक स्क्रीन शेयर करते हुए फिल्म '102 नॉट आउट' में दिखेंगे. लगभग 27 साल बाद एक साथ आने वाले बिग बी और ऋषि ने फिल्म से पहले एक नया चैलेंज शुरु किया है. सोनी पिक्चर्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुआ है, जिसमें दोनों ही पाउट के साथ फोटो क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं. जैसा इस वीडियो मस्ती कर रहे हैं कुछ वैसा ही फिल्म में भी दोनों बूढ़े बाप-बेटे के रोल में नजर आने वाले हैं. अमिताभ ने इस वीडियो में सभी को चैलेंज दिया है कि आप भी हमारे तरह पाउट करके फोटो सोशल मीडिया पर डालिए.

102 Not Out Trailer: बेटे को वृद्ध आश्रम भेजना चाहते हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ इस वीडियो में बोल रहे है, 'चिंटूजी और मैं 102 नॉट आउट के प्रमोशन के लिए यहां आए हुए हैं. सेल्फी लेकर आपको भेजेंगे एप्रिशिएट करिएगा प्लीज.' इसके बाद दोनों ही वीडियो में पाउट फोटो लिया और सोशल मीडिया पर भेज दिया है. बता दें कि बिग बी और ऋषि आखिरी बार साल 1991 में आई फिल्म 'अजूबा' में लीड एक्टिंग करते हुए दिखे थे. इस फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है. ऋषि कपूर और बिग बी ओल्डेज होम की कहानी को मस्तीभरे अंदाज में लेकर आ रहे हैं.

देखें वीडियो-


102 Not Out Poster: कुछ यूं अंडे से निकले ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने लिए मजे

अपनी हर फिल्मों में नए लुक के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन इस फिल्म में भी काफी अलग से दिखाई दे रहे हैं. वहीं ऋषि कपूर पर भी बूढ़े व्यक्ति का रोल काफी भा रहा है. हालांकि उन्होंने इससे पहले भी 'कपूर एंड सन्स' में वृद्ध का किरदार निभा चुके हैं. इस फिल्म को 'ओह मॉय गॉड' के डायरेक्टर उमेश शुक्ला इस फिल्म को बना रहे हैं.

देखें ट्रेलर-


फिल्म में पिता और बेटे के रिश्तों को दिखलाया गया है. फिल्म के लेखक सौम्या जोशी हैं. यह फिल्म इस साल 4 मई 2018 को रिलीज होने वाली है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
102 Not Out, Amitabh Bachchan, Rishi Kapoor, Pout Challenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com