विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2022

बच्चे के जन्म पर छठ व्रत करते दिखे सिंगर विनोद यादव, रिलीज किया पहला गाना 'छठी मईया दिहनी ललनवा'

विनोद यादव ने अपना पहला छठ गीत पेश किया है, जिसके बोल है 'छठी मईया दिहनी ललनवा'. इस सांग को खुद विनोद यादव और सिंगर पलक पांडेय ने गाया है. साथ ही दोनों ने मिलकर परफॉर्म भी किया है.

बच्चे के जन्म पर छठ व्रत करते दिखे सिंगर विनोद यादव, रिलीज किया पहला गाना 'छठी मईया दिहनी ललनवा'
बच्चे के जन्म पर छठ व्रत करते दिखे सिंगर विनोद यादव
नई दिल्ली:

छठ महापर्व की तैयारियां देश विदेश में शुरू हो चुकी हैं. बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के राज्यों में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है. छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है. वहीं 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की काफी महिमा मानी जाती है. छठ पर्व की तैयारियों के साथ छठ गीत की भी गूंज सुनाई देने लगती है. इन  दिनों इस त्योहार को लेकर गायक नए गीत रिलीज कर रहे हैं. 

एक्टर से सिंगर बने विनोद यादव ने भी इस खास मौके पर पहला छठ गीत रिलीज किया है. विनोद यादव हाल के दिनों में भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर बन कर उभरे हैं. हाल ही में उनका उनका देवी गीत 'सारा जग खुश हो के झुमतारे हो' ने सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के देवी गीत 'बड़ी सुकवार है' से आगे निकल गया था. 

अब विनोद यादव ने अपना पहला छठ गीत पेश किया है, जिसके बोल है 'छठी मईया दिहनी ललनवा'. इस सांग को खुद विनोद यादव और सिंगर पलक पांडेय ने गाया है. साथ ही दोनों ने मिलकर परफॉर्म भी किया है. विनोद यादव की बात करें तो ये भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे यानी कि राइजिंग स्टार भी हैं. 

इनकी कई फिल्में रिलीज को तैयार है. इसके साथ ही ये भोजपुरी के साथ साथ बॉलीवुड में भी एक्टिव हैं. इनके पास बॉलीवुड को एक फ़िल्म और एक बेहतरीन वेब सीरीज है, जिसकी शूटिंग इसी महीने के अंत से शुरू करने वाला है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Yadav Songs, Vinod Yadav Film, Vinod Yadav Latest Song, Chhath Pooja 2022, Chhath Pooja News, Chhath Pooja Song, Bhojpuri Song 2022, Bhojpuri Song Latest, Bhojpuri Song Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com