Khesari Lal Yadav Chhath Song: छठ महापर्व 2026 से पहले भोजपुरी संगीत जगत में भक्ति गीतों की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपना नया छठ गीत 'जोड़े जोड़े फलवा (Jode Jode Falwa)' लेकर आ गए हैं. ड्राइवर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने में छठी मईया की महिमा, सूर्य देव की उपासना और छठ व्रत से जुड़ी परंपराओं की झलक देखने को मिलती है. खेसारी की आवाज में आया यह गीत छठ पूजा की तैयारियों के बीच भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए खास है.
यह भी पढ़ें: उदित नारायण और कल्पना पटवारी पर बरसी छठी मईया की कृपा, छठ गीत ‘बरत छठ कईनी' रिलीज होते ही वायरल
खेसारी लाल यादव के छठ गीत में लोक परंपरा की झलक
'जोड़े जोड़े फलवा' के बोल छठ पूजा की पारंपरिक मान्यताओं और घाटों पर होने वाली तैयारियों से जुड़े हैं. गाने का मुखड़ा 'जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव, घटवा पे तिवाई चढ़ावेले हो' छठ व्रतियों की श्रद्धा और सूर्य देव के प्रति उनकी आस्था को बयां करता है. गीत में छठ पूजा के लिए फल और पूजा सामग्री जुटाने, ठेकुआ बनाने, नई साड़ी पहनकर घाट जाने और परदेस से घर लौटने वाले पिया का इंतजार करने जैसे प्रसंग शामिल हैं.
इस गाने के जरिये बिहार और पूर्वांचल की उस संस्कृति को सामने लाने की कोशिश की गई है, जिसमें छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार और भावनाओं से जुड़ा पर्व है.
कब है छठ पूजा 2026? जानें नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक की तारीख
इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर 2026 से होगी. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन का अपना विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है.
13 नवंबर 2026: नहाय-खाय
14 नवंबर 2026: खरना
15 नवंबर 2026: संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026: उषा अर्घ्य और पारण
खेसारी लाल यादव का छठ गीत 'जोड़े जोड़े फलवा' यहां देखें
छठ पूजा के मौके पर भोजपुरी के नए और पुराने गीतों की मांग बढ़ जाती है. खेसारी लाल यादव भी अपने छठ गीतों के जरिए इस परंपरा से जुड़े दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. उनका नया गाना ‘जोड़े जोड़े फलवा' भी इसी भक्तिमय माहौल का हिस्सा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं