विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2022

'संघर्ष 2' में खेसारी लाल यादव की हीरोइन बनेगी यह साउथ एक्ट्रेस, देश-विदेश के खूबसूरत लोकेशन पर शूट की जाएगी फिल्म

खेसारी लाल यादव की आगामी भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग जल्द ही बैंकॉक में शुरू होने जा रही है. ये शूटिंग इसी महीने से बैंकॉक में शुरू हो जाएगी. इसके बाद फिल्म दुबई, गुजरात के कच्छ और गोरखपुर में शूट की जाएगी.

'संघर्ष 2' में खेसारी लाल यादव की हीरोइन बनेगी यह साउथ एक्ट्रेस, देश-विदेश के खूबसूरत लोकेशन पर शूट की जाएगी फिल्म
'संघर्ष 2' में खेसारी लाल यादव की हीरोइन होगी साउथ एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की आगामी भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' की शूटिंग जल्द ही बैंकॉक में शुरू होने जा रही है. ये शूटिंग इसी महीने से बैंकॉक में शुरू हो जाएगी. इसके बाद फिल्म दुबई, गुजरात के कच्छ और गोरखपुर में शूट की जाएगी. निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुद इंस्टाग्राम पर कास्ट को लेकर खुलासा किया है. संघर्ष 2 में खेसारी के अपोजिट साउथ की पॉपुलर अभिनेत्री मेघाश्री नजर आने वाली हैं. मेघाश्री के अलावा फिल्म में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और खूबसूरत अदाकारा सबा खान नजर आने वाली है. 

जीहां फिल्म में इन सब के अलावा अभिनेता विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा और समर्थ चतुर्वेदी सहित कई अन्य कलाकार हैं. फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल, सह- निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, राइटर एंड स्टोरी वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, डीओपी आरआर प्रिंस, मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है.

आपको बता दें कि फिल्म की कहानी की बात की जाए तो ये एक दम अलग है. कहानी के हिसाब से ही फिल्म में कलाकारों का चयन किया गया है. संघर्ष 2 की शूटिंग इसी हप्ते से बैंकॉक में शुरू होने जा रही है. जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली जा चुकी हैं. फिल्म में दर्शकों को बड़े ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. माना जा रहा है कि फिल्म में खेसारी के अपोजिट मेघाश्री की जोड़ी दर्शकों के पसंद आएगी. देश से लेकर विदेश तक की बेहतरीन लोकेशन पर फिल्म शूट की जाएगी. यह बड़े बजट की फिल्म है.    
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Viral Video, Khesari Lal Ka Gana, Khesari Lal Latest Dance Video, Khesari Lal New Song, Khesari Lal New Song 2022, Khesari Lal New Film, Upcoming Bhojpuri Film Sangharsh 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com