विज्ञापन
This Article is From Mar 06, 2022

भोजपुरी हीरोइन रानी चटर्जी के आगे फीकी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, ये 5 स्टाइलिश PHOTOS देखकर आप भी मानेंगे

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ वह बेबाक अंदाज और स्टाइल के लिए भी जानी-जाती हैं

भोजपुरी हीरोइन रानी चटर्जी के आगे फीकी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, ये 5 स्टाइलिश PHOTOS देखकर आप भी मानेंगे
रानी चटर्जी की स्टाइलिश फोटोज
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ वह बेबाक अंदाज और स्टाइल के लिए भी जानी-जाती हैं. रानी ने अपनी जानदार एक्टिंग और दिलकश अदाओं के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक अहम मुकाम हासिल कर लिया है. वहीं रानी अपने ग्लैमरस अंदाज और स्टाइल से हजारों-लाखों लोगों को इंस्पायर करती हैं. सिंपल आउटफिट को भी स्टाइलिश अंदाज में कैरी करने में उनका कोई जवाब नही हैं.

रानी ब्लैक कलर की इस शिमरी ड्रेस में टीवी के फेमस कॉमेडी शो में पहुंची थी. इस ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक और मैचिंग ईयररिंग्स पहन रानी का लुक बिल्कुल सिजलिंग लग रहा है. हाई हील्स और हाथों में ब्रेसलेट के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है.

रेड कलर की इस थाई स्लिट गाउन में रानी चटर्जी बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. इस डीप नेक गाउन में अपनी कर्ली बालों को खुला रख उन्होंने ग्लैमर का तड़का लगाया है. रानी का कर्वी फिगर उनके हर लुक को परफेक्ट बनाता है.

व्हाइट कलर की इस ड्रेस में रानी ने इंडो वेस्टर्न स्टाइल को आजमाया है. इस पटियाला पैंट और वन शोल्डर टॉप में एक्ट्रेस काफी अमेजिंग लग रही हैं. सिल्वर ईयररिंग्स और नाक में नथ हमेशा उनका स्टाइल स्टेटमेंट रहा है.

ब्लू कलर के इस बेहद गॉर्जियस गाउन में रानी का लुक काफी एलिगेंट लग रहा है. हाई स्लिट वाली इस ड्रेस में रेड लिप्सटिक और स्ट्रेट हेयर के साथ रानी ने  इस लुक को पूरा किया है. मिनिमल मेकअप में भी ये नेचुरल ब्यूटी गजब ढाती हैं.

सी ग्रीन कलर के इस को आर्ड सेट में रानी चटर्जी ने एक बार फिर ट्रेडिशनल लुक में स्टाइल ऐड किया है. स्टाइलिश ब्लाउज और परफेक्ट मेकअप के साथ रानी का ये लुक कमाल का लग रहा है. अपने सिजलिंग अंदाज से लोगों को दिवाना बनाने वालीं रानी न केवल भोजपुरी बल्कि हिंदी के दर्शकों के बीच भी काफी फेमस हैं.

ये भी देखें: मुंबई: अभिनेत्री दिशा पटानी आईं नजर, मैंचिंग क्रॉप टॉप के साथ बैगी पैंट्स में दिखीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Chatterjee, Bhojpuri Actress Rani Chatterjee, Rani Chatterjee Stylish Photos, Rani Chatterjee Hot Photos, Rani Chatterjee Glamorous Photos, Bhojpuri Top Heroine, Bhojpuri Most Popular Actress, Rani Chatterjee Songs, Rani Chatterjee Movies, Rani Chatterjee Instagram, Rani Chatterjee Wikipedia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com