विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2023

प्रियंका सिंह चौहान और नीतू यादव का नया गाना 'पातर पियवा मोर' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री में आजकल खूबसूरती अदाकार नीतू यादव के चर्चे हो रहे हैं. उनके डांस और एक्सप्रेशन इस समय इंडस्ट्री में सुर्खिया बटोर रहे हैं. उनका कोई भी गाना आते ही दर्शक हाथोंहाथ उठा लेते है.

प्रियंका सिंह चौहान और नीतू यादव का नया गाना 'पातर पियवा मोर' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल
प्रियंका सिंह चौहान और नीतू यादव का नया गाना 'पातर पियवा मोर' हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी इंडस्ट्री में आजकल खूबसूरती अदाकार नीतू यादव के  चर्चे हो रहे हैं. उनके डांस और एक्सप्रेशन इस समय इंडस्ट्री में सुर्खिया बटोर रहे हैं. उनका कोई भी गाना आते ही दर्शक हाथोंहाथ उठा लेते है. इस पर अगर उस गाने को सिंगर प्रियंका सिंह चौहान ने गाया हो तो फिर उसके क्या कहने. आज ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से नीतू यादव और प्रियंका सिंह चौहान का नया गाना 'पातर पियवा मोर' रिलीज किया गया है, जिससे दर्शकों का खास अटेंशन मिला रहा है. और दर्शक इसे बार बार देख व सुन रहे हैं. वही गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी खास शैली में गाया है. इसके ऊपर नीतू यादव ने अपनी गजब की परफॉर्मस से गाने में चार चांद लगा दिए हैं. 


गाने में नीतू यादव कहती है कि पातर पातर हिपिया हवा में उड़ायाला हो.. फिल्म के हिराउ जैसे चेहरा बुझाला हो...टोला घर मे बड़े सबसे बेजोड़...अरे जइसे जइसे सटे हमरा माथे के टिकलिया...वइसे वइसे सटे पातर पियवा मोर.... गाने में उनके एक्सप्रेशन कमाल के नजर आ रहे हैं.जो दर्शकों को ऊना दीवाना बना रहे हैं. वही गांव के परिवेश वाली लोकेशन इसको सुपर से ऊपर लेकर जा रही है. गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला रहा है. 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'पातर पियवा मोर' को सिंगर प्रियंका सिंह चौहान ने गाया है. वही इसमें नीतू यादव ने परफॉर्म किया है. गाने के लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं. वही इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. इसका मिक्स एंड मिस्टर जीतू शर्मा ने किया है. गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है. इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है. कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, एडिट दीपक पंडित, डीआई रोहित सिंह ने किया है.

मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा, ब्लैक में दिखा 'किलर लुक'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patar Piyawa Mor, Bhojpuri Song Patar Piyawa Mor, Song Patar Piyawa Mor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com