विज्ञापन

Nirhua Hindustani 2: शादी से बचकर शहर भागा निरहुआ, बॉस की बेटी पर आ गया दिल, 36 करोड़ बार देखी गई ये भोजपुरी फिल्म

Nirahua Hindustani 2: निरहुआ हिंदुस्तानी 2 में दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी नजर आए थे. इस फिल्म में एक ऐसे लड़की की कहानी दिखाई जो जबरदस्ती की शादी से बचने के लिए शहर भाग जाता है. वहां पर शादी करने के बाद गांव वापस आने पर उसकी दूसरी शादी होने के बाद जिंदगी में जो मोड़ आते हैं वो कहानी को दिलचस्प बनाते हैं.

Nirhua Hindustani 2: शादी से बचकर शहर भागा निरहुआ, बॉस की बेटी पर आ गया दिल, 36 करोड़ बार देखी गई ये भोजपुरी फिल्म
Nirhua Hindustani 2: निरहुआ की इस फिल्म ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड, आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी के साथ दिखी थी जबरदस्त केमिस्ट्री
Youtube
नई दिल्ली:

Nirahua Hindustani 2: भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने पर्दे पर अपने केमिस्ट्री और अंदाज से लोगों का दिल जीता है. आज हम एक ऐसी ही जोड़ी की बात करेंगे जो हैं, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे, इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. इन दोनों ने ही साथ में कई फिल्मों और गानों में काम किया है, लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिन्होंने थिएटरर्स के बाद यूट्यूब पर भी अपनी कहानी से गर्दा उड़ाया. आम्रपाली और निरहुआ की ऐसी ही एक फिल्म है 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2'. साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी ने काम किया था. फिल्म की कहानी में गांव की जिंदगी, परिवार, शादी, प्यार और एक्शन का दिलचस्प कॉम्बिनेशन देखने को मिला. आज भी इस फिल्म को ऑनलाइन दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

शादी से बचने के लिए गांव छोड़कर शहर भाग जाता है निरहुआ

'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' फिल्म की कहानी निरहुआ नाम के एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के बिना तय कर देते हैं. इस शादी से बचने के लिए वो चुपचाप गांव छोड़कर के शहर भाग जाता है. शहर पहुंचने पर उसके लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं, लेकिन आखिरकार सब परेशानियों से जूझने के बाद उसे नौकरी मिल जाती है. इन्हीं सब के बीच में उसकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है. निरहुआ को अपनी बॉस की बेटी से प्यार हो जाता है. दोनों शादी भी कर लेते हैं, लेकिन जब निरहुआ अपनी पत्नी के साथ गांव वापस जाता है तो कहानी में एक अलग ही ट्विस्ट आने लगते हैं. परिवार और रिश्तों के बीच फंसे निरहुआ की जिंदगी में आगे क्या होता है, यही इस फिल्म का सबसे दिलचस्प हिस्सा होता है.

ये भी पढ़ें: Badki Bahu Chutki Bahu: काजल राघवानी-रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देवरानी-जेठानी की चालबाजियों ने जीता दिल

आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी के साथ दिखे निरहुआ

फिल्म में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे और संचिता बनर्जी भी लीड किरदारों में नजर आती हैं. फिल्म में आम्रपाली ने चांदनी और संचिता ने किरण का रोल प्ले किया है. इसके साथ ही इस फिल्म में संजय पांडे, अयाज खान, किरण यादव और प्रकाश ने भी अभिनय किया. सबसे खास बात ये है कि संचिता बनर्जी की ये भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू फिल्म थी. फिल्म का डायरेक्शन मंजुल ठाकुर ने किया था और इसके प्रोड्यूसर राहुल खान थे. फिल्म की मजेदार कहानी को मंजुल ठाकुर, गौतम सिन्हा और अरविंद तिवारी ने लिखा था.

यूट्यूब पर 36 करोड़ से ज्यादा व्यूज, गानों भी आए पसंद 

फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी2 12 मई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई इसका अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज को देखकर लगाया जा सकता है. Wave Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 26 नवंबर 2017 को फिल्म को अपलोड किया गया था. इस फिल्म को अब तक 36 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म के गानों की बात करें तो इसके साउंडट्रैक में 'कोरा भर के', 'जुझता गरीबी से बिहार' और 'हमके दुलही चाही' जैसे गाने हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आए थे. फिल्म के गाने प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, आजाद सिंह और संतोष पुरी ने लिखे थे. वहीं गानों का संगीत छोटा बाबा और मधुकर आनंद ने तैयार किया था. फिल्म में डांस डायरेक्शन कानू मुखर्जी और एक्शन डायरेक्शन अंदलिब पठान ने संभाला था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirhua Amrapali Dubey, Aamrapali Dubey And Dinesh Lal Yadav Nirahua Movies, Aamrapali Dinesh Lal Yadav Romantic Song, Bhojpuri Films, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com