विज्ञापन

Nirahua-Amrapali Dubey Chhath Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे का छठ गीत, मानल मनौती में मांगी बच्चे की सलामती की दुआ, ऐसे मिला छठी मां का आर्शीवाद

Nirahua-Amrapali Dubey Chhath Song: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का छठ गीत, जिसमें वो संतान की सलामती के लिए छठी माता का व्रत और पूजा करते नजर आए. उनका गाना मानल-मनौती बीते साल रिलीज हुआ था.

Nirahua-Amrapali Dubey Chhath Song: निरहुआ-आम्रपाली दुबे का छठ गीत, मानल मनौती में मांगी बच्चे की सलामती की दुआ, ऐसे मिला छठी मां का आर्शीवाद
Nirahua-Amrapali Dubey Chhath Geet: आम्रपाली दुबे-निरहुआ का छठ गीत, संतान की सलामती के लिए किया व्रत
Youtube
नई दिल्ली:

Nirahua-Amrapali Dubey Chhath Song: छठ महापर्व का त्योहार सिर्फ सूर्य देव और छठी मैया की पूजा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस त्योहार के साथ लोगों की फीलिंग्स और मन्नतें भी जुड़ी होती हैं. लोग छठ का व्रत अलग-अलग तरह की मान्यताओं के लिए करता है. कोई संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए छठी मैया की पूजा करता है, तो कोई अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए. भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के छठ गीत 'मानल मनौती' में भी ऐसी ही आस्था की झलक देखने को मिलती है. इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे छठी माता की भक्ति में डूबे नडर आते हैं. कल्पना पटोवारी की आवाज में सजा यह गीत परिवार और संतान की सलामती की दुआ को खास अंदाज में पेश करता है.

निरहुआ-आम्रपाली दुबे के छठ गीत 'मानल मनौती' में दिखी भक्ति

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है. वो दोनों जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं तो उनके फैंस की दिलचस्पी बढ़ जाती है. छठ गीत 'मानल मनौती' में भी दोनों का पारंपरिक और भक्तिमय अंदाज देखने को मिलता है. इस गाने में छठ पूजा के माहौल, व्रत की आस्था और छठी मैया के प्रति श्रद्धा को दिखाया गया है. इसकी कहानी में एक परिवार की मनौती और होने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना का भाव जुड़ा हुआ है.

बच्चे की सलामती के लिए छठी मैया से मांगी दुआ

छठी मैया की पूजा में संतान की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की जाती है. मानल मनौती गाने में अपने परिवार की अच्छी सेहत और आने वाले बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य की कामना को दिखाया गया है. गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे छठ व्रत की तैयारी करते हैं और छठ का व्रत करते हैं. इसमें छठ की शुरुआती तैयारियों से लेकर पूजा तक को दिखाया गया है. छठी मैया के सामने मनौती मांगने और उनका आशीर्वाद पाने की उम्मीद इस गाने को एक भावनात्मक रंग देती है. 

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Chhath Song: खेसारी लाल का नया छठ गीत, धनिया मोर शहरी बाड़ी में पल्लवी सिंह भी आईं नजर, यूं मनाया शहरी लड़की ने पहला छठ

कल्पना पटोवारी ने दी आवाज, निरहुआ-आम्रपाली की दिखी जोड़ी

'मानल मनौती' छठ गीत को कल्पना पटोवारी ने अपनी आवाज दी है. इसके वीडियो में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे नजर आते हैं. यह गीत छठ पूजा 2025 पर रिलीज किया गया था. निरहुआ और आम्रपाली दुबे को पसंद करने वाले लोगों के लिए भी ये गाना छठ के मौके पर सुनने लायक है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com