भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिसमें पारिवारिक कहानियों और देवरानी-जेठानी की नोकझोंक को दिखाया गया है. ऐसे सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों को दर्शकों ने भी बेहद पसंद किया है. आज हम आपको एक ऐसी ही भोजपुरी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसमें दो बहुओं की नोंक-झोंक को बेहद ही खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया. ये फिल्म है रानी चटर्जी और काजल राघवानी की 'बड़की बहू छोटकी बहू'. इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस मे लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म में परिवार, रिश्तों, आपसी तकरार और प्यार की झलक देखने को मिलती है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया तो वहां पर भी इसने अपनी लोकप्रियता बनाए रखी. सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म के ट्रेलर और फिल्म को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं.
रानी चटर्जी और काजल राघवानी की जोड़ी ने खींचा ध्यान
फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' का डायरेक्शन मंजुल ठाकुर ने किया है. इस फिल्म में रानी चटर्जी और काजल राघवानी के साथ अंशुमान सिंह राजपूत, जय यादव, मनोज टाइगर, किरण यादव, प्रेम दुबे, विद्या सिंह और स्वीटी सिंह ने भी अभिनय किया है. फिल्म का निर्माण मोनिका सिंह, मंजुल ठाकुर और विनय सिंह ने किया है. इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले मंजुल ठाकुर तथा अरविंद तिवारी ने लिखे हैं.
दीवार के छेद से एक-दूसरे को खाना देती हैं दोनों बहुएं
इस फिल्म की कहानी में दो ऐसी बहुओं के बीच का रिश्ता दिखाया गया है, जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती है. लेकिन इसके बावजूद भी उनके बीच का रिश्ता काफी खास नजर आता है. इन दोनों के बीच में कभी तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है तो कभी वो एक-दूसरे के साथ खड़ी नजर आती हैं. फिल्म में एक ऐसा सीन भी है, जिसमें दोनों बहुंएं दीवार में बने हुए एक छेद से एक-दूसरे को खाना देती हैं. इन्हीं सबके बीच रानी चटर्जी के देवर की नजर उन पर पड़ जाती है और वो अपनी भाभी का हाथ पकड़ लेते हैं. इसके बाद घरवालों के सामने दोनों की यह बात खुल जाती है. फिल्म की कहानी में दोनों बहुओं की कोशिश एक टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ने की है.
यूट्यूब पर 14 करोड़ से ज्यादा बार देखी गई फिल्म
इस फिल्म को दर्शकों ने कितना पसंद किया, इस बात का अंदाजा इसके यूट्यूब व्यूज देखकर लगाया जा सकता है. 29 अप्रैल 2024 को Enterr10 Rangeela के यूट्यूब चैनल पर इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे अब तक 14 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, 2024 को इसी चैनल पर फिल्म का करीब 43 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया गया, जिसे 46 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके बाद 25 मार्च 2025 को फिल्म का फुल वर्जन यूट्यूब पर रिलीज किया गया. जिसे अब तक करोड़ों व्यूज मिल गए हैं. बता दें कि ये फिल्म 25 मई 2025 को दंगल प्ले पर भी रिलीज हुई थी.
ओम झा के संगीत ने भी बनाई पहचान
फिल्म के संगीत की बात करें तो इसकी जिम्मेदारी ओम झा ने संभाली है, जबकि इसके गीत अरबिंद तिवारी और प्यारे लाल यादव ने लिखे थे. फिल्म के गानों में 'बिलइया खानी म्याऊं म्याऊं' और 'करवा चौथ' को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के दूसरे टेक्नीकल पार्ट्स की बात करें तो सिनेमैटोग्राफी हितेश बेलदार और लालजी बेलदार ने की है, जबकि एडिटिंग समीर शेख ने संभाली है. इस तरह रानी चटर्जी और काजल राघवानी की जोड़ी, पारिवारिक कहानी और संगीत ने 'बड़की बहू छोटकी बहू' को भोजपुरी दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं