विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2023

नेहा राज और माही श्रीवास्तव ने रिलीज किया होली स्पेशल सॉन्ग 'रंग खेले अईह', 1.3 मिलियन से ज्यादा आए व्यूज

इन दिनों वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'रंग खेले अईह' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. गाने को अब तक दर्शकों ने 13 लाख से ज्यादा और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स दे दिए हैं. नेहा राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में  तहलका मचा दिया है.

नेहा राज और माही श्रीवास्तव ने रिलीज किया होली स्पेशल सॉन्ग 'रंग खेले अईह', 1.3 मिलियन से ज्यादा आए व्यूज
नेहा राज और माही श्रीवास्तव ने रिलीज किया होली स्पेशल सॉन्ग 'रंग खेले अईह'
नई दिल्ली:

होली आने से पहले ही होली की धूम हर जगह देखने को मिलने लगी है. होली पर रिलीज गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं. इन दिनों वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग 'रंग खेले अईह' यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. गाने को अब तक दर्शकों ने 13 लाख से ज्यादा और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स दे दिए हैं. भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरसिंगर नेहा राज और  एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी ने एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में  तहलका मचा दिया है. इस होली पर नेहा राज और माही श्रीवास्तव रंगों से सराबोर म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है. जिसे ने नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. इस होली स्पेशल भोजपुरी गाने  के बोल हैं 'रंग खेले अईह'। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है.

गाने में माही अपने दीवाने से कहती है कि सुनो सुनो ए हमरो दीवाना...भइल होली मूड मस्ताना...फोन करा तानी सुनो तत्काल आई हो...फोन करा तानी सुनो तत्काल आई हो...हरे लाल हरे हरे आइहो रंग लेके... हमारे सोसे शरीरिया पे डाल जई हो तत्काल आई हो....गाने में माही का मस्तीभरे अंदाज देखने को मिल रहा है जो दर्शकों को पसंद आ रह है. वहीं माही एक्सप्रेशन बेहद ही कमाल के दिख रहे हैं.

गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि जब जब नेहा राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी के साथ हमने कोई भी एक्सप्रेरिमेंट किया है वो सफल रहा है. उनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आती है. हमें यकीन था कि इस बार भी इनका गाना दर्शकों को पसंद आएगा और हुआ भी वैसे ही गाना यूट्यूब पर पानी रफ्तार बनाए हुए हैं इस प्यार और आशीर्वाद के लिए जनता जनार्दन का बहुत बहुत शुक्रिया.

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'रंग खेले अईह' को पिंकू बाबा ने लिखा है. इसका संगीत विनय विनायक ने दिया हैं. अरेंजर एंड प्रोग्राम्ड विनय विनायक ने किया है. गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गाने का निर्देशन भोजपुरिया ने किया है. वहीं इसके कोरियोग्राफर सुन्नी सोनकर हैं. गाने को एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) ने किया है. इसका डीआई कॉलरिस्ट रोहित ने किया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rang Khele Aiha, Holi Song Rang Khele Aiha, Rang Khele Aiha Latest Bhojpuri Song, Holi Song In Hindi, Holi Song Play List, Holi Song Latest 2023, Mahi Srivastava Actress, Mahi Srivastava Latest Song, Mahi Srivastava Songs, Neha Raj Bhojpuri Songs, Neha Raj Latest Bhojpuri Songs, Neha Raj New Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com