विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2021

Bhojpuri Gana Video: नीलम गिरी और खुशबू का नया गाना 'डबल मोबाइल' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाई धूम

Bhojpuri Gana Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर खूशबू तिवारी केटी ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन आवाज से राज करने लगी हैं. नीलम गिरी और उनका नया गाना 'डबल मोबाइल' रिलीज हो गया है.

Bhojpuri Gana Video: नीलम गिरी और खुशबू का नया गाना 'डबल मोबाइल' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाई धूम
Bhojpuri Gana Video: नीलम गिरी और खुशबू का नया सॉन्ग 'डबल मोबाइल' हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस सिंगर खूशबू तिवारी केटी ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन आवाज से राज करने लगी हैं. उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो आता है तो धमाल ही मचा जाता है. ऐसे में अब उनका नया भोजपुरी सॉन्ग ‘डबल मोबाइल' का वीडियो रिलीज कर दिया गया है. इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की ट्रेंडिंग एक्ट्रेस नीलम गिरी के शानदार एक्सप्रेशंस देखने के लिए मिल रहे हैं. दोनों के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. 

खुशबू तिवारी का भोजपुरी सॉन्ग ‘डबल मोबाइल' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाना आते ही यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है. इन दिनों सिंगर खूशबू तिवारी केटी का गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. ‘डबल मोबाइल' में अपनी क्यूट मुस्कान से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली अदाकारा नीलम गिरी ने गजब की परफॉर्मेंस दी है. नीलम गिरी और खुशबू तिवारी की सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग है. दोनों ही सोशल मीडिया में काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. इसी क्रम में खुशबू और नीलम का मस्तीभरा सॉन्ग ‘डबल मोबाइल' रिलीज होते ही सोशल मीडिया में वायरल हो गया है.

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘डबल मोबाइल' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, वही इसका संगीत एडीआर आनंद ने तैयारी किया है और इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है. 
 

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव, करन जौहर की पार्टी में हुईं थीं शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelam Giri, Neelam Giri Ka Gana, Khushbu Tiwari KT, Khushbu Tiwari KT Ka Gana, Bhojpuri Gana, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri, Neelam Giri Ka Dance Vidoe, Bhojpuri Wikipedia, New Bhojpuri Song 2021, Double Mobile Song, YouTube, Bhojpuri Gana Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com