विज्ञापन

'कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है','अनोखी कहानी के साथ 'नखरेवाली' का पोस्टर रिलीज

नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव अपनी फिल्म ‘नखरेवाली’ के साथ रोमांटिक कॉमेडी के अंदाज में एक नई सोच और ताजगी लेकर आ रहे हैं. “कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है.” पोस्टर पर लिखी यह पंक्ति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है

'कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है','अनोखी कहानी के साथ 'नखरेवाली' का पोस्टर रिलीज
अनोखी कहानी के साथ 'नखरेवाली' का पोस्टर रिलीज
नई दिल्ली:

नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव अपनी फिल्म ‘नखरेवाली' के साथ रोमांटिक कॉमेडी के अंदाज में एक नई सोच और ताजगी लेकर आ रहे हैं. “कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है.” पोस्टर पर लिखी यह पंक्ति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रही है. यह रिश्तों में पारंपरिक भूमिकाओं को उलटने का संकेत देती है और प्यार तथा स्त्री-पुरुष के रिश्तों को एक नए नजरिए से देखने की बात करती है. राहुल शंकल्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी और पटकथा दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म रोमांटिक कॉमेडी में एक अनोखा ‘वॉमांटिक कॉमेडी' अंदाज लेकर आती है, जिसमें हास्य और भावनाओं के साथ आज के दौर में रिश्तों और लैंगिक समानता को एक नए नज़रिए से पेश किया गया है.

मनोरंजक और हल्के-फुल्के अंदाज़ में ‘नखरेवाली' महिला सुरक्षा और सामाजिक मान्यताओं जैसी पारंपरिक सोच से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत को बढ़ावा देने का प्रयास करती है. मनोरंजन के साथ सोचने पर मजबूर करने वाले विषयों को सामने लाने वाली इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा, जो दर्शकों को इसकी अनोखी कहानी और प्यार को देखने के इसके अलग अंदाज़ की एक और झलक देगा.

आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में जियो स्टूडियोज और कलर येलो द्वारा निर्मित ‘नखरेवाली' अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियों और नए नजरिए को दर्शकों तक पहुंचाने की इस बैनर की खास परंपरा को आगे बढ़ाती है. यह फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Film, Upcoming Bhojpuri Movies, Upcoming Bhojpuri Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com