विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2018

खेसारी लाल यादव का 'दिल हुआ बदतमीज' तो काजल राघवानी ने यूं लगाई अक्ल ठिकाने, 45 लाख बार देखा गया Video

भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म 'संघर्ष (Sangharsh)' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है.

खेसारी लाल यादव का 'दिल हुआ बदतमीज' तो काजल राघवानी ने यूं लगाई अक्ल ठिकाने, 45 लाख बार देखा गया Video
Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का वीडियो वायरल
  • खेसारी-काजल का वीडियो वायरल
  • 'संघर्ष' फिल्म का है वीडियो
  • खेसारी लाल यादव का दिखा अलग अंदाज
नई दिल्ली: भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म 'संघर्ष (Sangharsh)' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है. काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के खेसारी लाल यादव की जोड़ी को खूब पसंद किया गया है. भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' की कहानी को पसंद किया गया तो उसके सॉन्ग भी उतने ही लोकप्रिय रहे. 'संघर्ष' में खेसारी लाल यादव ने उम्र के दो पड़ाव दिखाए थे जिसमें वे जवान और बूढ़े बने थे. अब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की 'संघर्ष' के गाने यूट्यूब पर आने शुरू हो गए हैं और ये खूब धूम मचा रहे हैं.

सपना चौधरी ने रैंप पर उड़ाया गरदा, इन अदाओं के साथ की कैटवॉक, Video हुआ वायरल



पापा सैफ अली खान संग खेल के मैदान में उतरे तैमूर, फुटबॉल खेलते Video हुआ वायरल

भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' का सॉन्ग 'दिल बदतमीज हो गईल' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही इस सॉन्ग ने धमाल काट दिया है. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के 'दिल बदतमीज हो गईल (Dil Badtameez Ho Gayil)' को अब तक 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव काजल राघवानी के ख्यालों में खोए हुए हैं, और काजल के चक्कर में वे एक बुजुर्ग शख्स को ही गोद में उठा लेते हैं. खेसारी का यह गाना काफी कमाल है, इसमें काजल राघवानी के एटीट्यूड को देखा जा सकता है.

आम्रपाली दुबे ने लॉटरी में जीते 10 करोड़ रु., भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का यूं उड़ाया मजाक- देखें Video

देखें वीडियो-


Ganesh Chaturthi 2018: शिल्पा शेट्टी के घर 'गणपति बप्पा' की यूं मनीं खुशियां; संजय दत्त के घर विराजे गणेश- Video

भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' के इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव ने गाया है और इसके लिरिक्स आजाद सिंह के हैं. 'दिल बदतमीज हो गईल' का म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है. फिल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल है. 'संघर्ष' फिल्म में खेसारी लाल और काजल राघवानी के अलावा रितु सिंह, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य और निशा झा भी लीड रोल में हैं. फिल्म में एक्शन के साथ ही शानदार कहानी है. खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि जब भी वे साथ आते हैं तो कोई न कोई धमाल करते ही हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav Bhojpuri, Kajal Raghwani Bhojpuri, Bhojpuri Cinema, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com