विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2024

इन सात एक्ट्रेस के साथ काम कर धमाल मचा चुके हैं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, एक-एक गाने पर मिलते हैं मिलियन व्यूज

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव कई एक्ट्रेसेस के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं, लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस में से इनकी जोड़ी किसके साथ सबसे बेहतरीन लगती है आइए हम आपको बताते हैं.

इन सात एक्ट्रेस के साथ काम कर धमाल मचा चुके हैं सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, एक-एक गाने पर मिलते हैं मिलियन व्यूज
इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस के साथ जमती है खेसारी लाल यादव की जोड़ी
नई दिल्ली:

अपनी एक्टिंग, सिंगिंग और डांसिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाने वाले एक्टर खेसारी लाल यादव को भला कौन नहीं जानता है. इतना ही नहीं उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का रोमांस किंग भी कहा जाता है, इसकी वजह ये है कि वो कई भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आ चुके है और इनकी जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आई. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन जोड़ियों के बारे में जिनके साथ उन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया.

अक्षरा सिंह 

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है, इन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और कई बेहतरीन आइटम नंबर भी दिए हैं. फैंस को इन दोनों की जोड़ी एकदम कमाल लगती हैं.

काजल राघवानी 

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का गाना जवानी बिच होल भईल बा यूट्यूब पर 64 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है. इन दोनों की केमिस्ट्री को भी फैंस खूब पसंद करते हैं. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट भी कर चुके हैं.

यामिनी सिंह

खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ भी बेहतरीन लगती है. हाल ही में दोनों एक गाने में नजर आए थे, जिसमें दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि अब दोनों फिल्म गॉडफादर में भी नजर आएंगे.

नम्रता मल्ला 

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने सबसे पहले खेसारी लाल यादव के साथ ही काम किया था. हाल ही में दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.

स्मृति सिन्हा 

स्मृति सिन्हा और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आती है. खेसारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआती दौर में स्मृति सिन्हा के साथ खूब काम किया था.

अंजना सिंह 

भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस अंजना सिंह भी खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं, इन दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं.

मेघाश्री 

साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मेघाश्री ने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फिल्में की है. वो खेसारी लाल यादव के साथ कई गानों में नजर आ चुकी हैं, दोनों ने फिल्म संघर्ष 2 और बोल राधा बोल में भी काम किया था.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Songs, Khesari Lal Yadav Movies, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movies, Khesari Lal Yadav Superhit Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com