विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2020

Bhojpuri Gana 2020: खेसारी लाल यादव के 'फसारी लगा लेब' का यूट्यब पर तहलका, Video 4 करोड़ के पार

Bhojpuri Gana 2020: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Songs) यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है.

Bhojpuri Gana 2020: खेसारी लाल यादव के 'फसारी लगा लेब' का यूट्यब पर तहलका, Video 4 करोड़ के पार
Bhojpuri Gana 2020: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने मचाई धूम
  • खेसारी लाल यादव ने फिर मचाई धूम
  • 'फसरी लगा लेब' सॉन्ग हुआ वायरल
  • काजल राघवानी संग आए नजर
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी गाने (Bhojpuri Songs) जमकर धमाल मचाते हैं. उनके गाने यूट्यूब पर आते ही छा जाते हैं. उन्होंने यूट्यूब का किंग क्यों कहा जाता है उन्होंने इसे फिर से साबित कर दिया है. खेसारी लाल यादव के गाने 'फसरी लगा लेब' (Fasari Laga Leb) जमकर वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की मशहूर जोड़ी नजर आ रही है. भोजपुरी (Bhojpuri Gana Video Song) सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने  'फसरी लगा लेब' (Fasari Laga Leb)की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 4 करोड़ 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को इंटर 10 म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है. अविनाश झा ने इस गाने में संगीत दिया है, जबकि आजाद सिंह ने इसके बोल लिखे हैं. वैसे भी खेसारी लाल यादव के गानों को लोग खूब पसंद करते हैं. उनके इस सॉन्ग ने भी धूम मचा दी है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Song, Bhojpuri Video Song, Fasari Laga Leb, New Bhojpuri Song Video, Bhojpuri Gana Video Song, Bhojpuri Viral Song, Bhojpuri Gana 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com