- आज है सावन का पहला सोमवार
- खेसारीलाल यादव ने रिलीज किया सॉन्ग
- जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
आज सावन का पहला सोमवार (Sawan Somvar 2020) है और भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर खेसारीलाल यादव ने अपने नए सॉन्ग से धूम मचाकर रख दी है. यूं तो भारत सरकार ने चाइनीज एप PUBG को बैन कर दिया है, लेकिन इस सावन सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने PUBG को लेकर भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'खेलिहे बाबा PUBG' रिलीज किया है. यह गाना (Bhojpuri Kanwar Song) उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल खेसारीलाल म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है. खेसारीलाल यादव ने अपना यह गाना सावन की पहली सोमवारी (Bhojpuri Song 2020) शुरू होने से कुछ घंटे पहले रिलीज किया है. गाने को 24 घंटे से भी कम समय में तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song 2020: ) को लेकर खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कहा कि बाबा भोलेनाथ में हमारी अटूट श्रद्धा है. यही वजह है कि हर साल सावन में हम बाबा के श्रीचरणों में मां सरस्वती की कृपा से कुछ गीत-संगीत अर्पित करते हैं. कोरोना काल में यह मेरा पहला गाना है. लोगों को यह खूब पसंद आये. आगे भी हम बाबा को लेकर गाना गाते रहेंगे. साथ ही बाबा भोलेनाथ से कामना करते हैं कि वे जल्द से जल्द मानव जाति का कल्याण करे और कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त करे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव PUBG को लेकर पहले भी गाना गा चुके हैं, जिसका डंका भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में खूब देखने को मिला था. अब वे बाबा भोलेनाथ को अपने गाने में PUBG खिलवा रहे हैं. इस गाने को खेसारीलाल ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड कराया है. ‘खेलिहे बाबा PUBG' के लिरिक्स रूपेश दुबे के हैं और म्यूजिक शंकर सिंह का है. परिकल्पना सोनू पांडेय की है. मार्स इंटरटेमेंट ने इसे मैनेज किया है. इस सावन (Sawan Mahina) में खेसारीलाल यादव का यह पहला बाबा गीत है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं