विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2020

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने 'सरकार चलइले बा' का गाने से मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है.

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव ने 'सरकार चलइले बा' का गाने से मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की धूम
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) से हमेशा ही धमाल मचाते हैं. सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग की वजह से उनके गाने तेजी से वायरल हो जाते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song) का एक थ्रोबैक भोजपुरी सॉन्ग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस गाने में उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

माधुरी दीक्षित ने 'आजा नचले सॉन्ग पर यूं किया बेहतरीन डांस, Video 2 करोड़ के पार

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम 'सरकार चलइले बा' (Sarkar Chalaile Ba) हैं. गाने में खेसारी की जोड़ी चांदनी सिंह के साथ जम रही है. गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं. म्यूजिक शंकर सिंह का है. खेसारी के साथ-साथ अंजलि भारती ने भी गाने में आवाज दी है.

Happy Birthday Rekha: रेखा सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 66वां बर्थडे, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने को खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं. शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं.
 

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Song, Bhojpuri Cinema, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song, Bhojpuri Gana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com