विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2022

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना  ‘कमरिया कोका कोला’ रिलीज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

खेसारी लाल यादव का नया गाना कमरिया कोका कोला रिलीज हो गया है, जिसमें वह कुल अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं, उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना  ‘कमरिया कोका कोला’ रिलीज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
खेसारी लाल यादव का नया गामा कमरिया कोका कोला वायरल
नई दिल्ली:

खेसारी लाल यादव का नया गाना पॉप कल्चर रेफरेंस से भरपूर है और इस पैपी डांस ट्रैक को विनय विनायक ने कंपोज किया है. यादव राज द्वारा लिखित इस गाने में खेसारी लाल ने अपना फ्लेवर डाल कर इसे और भी शानदार बना दिया है. गाने में खेसारी कुल अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं, उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. खेसारी लाल यादव भोजपूरी के जाने माने स्टार हैं और उनकी हर अदा फैंस को खूब पसंद आती है. 

खेसारी लाल यादव ने बताया कि “कमरिया कोका कोला एक पूरी तरह से एडिक्टिव सॉन्ग है और इसे सुनते ही इसके धुन और शब्द आपके दिमाग में बस जाएंगे. इस गाने की शूटिंग को मैंने काफी एन्जॉय किया और इस गाने के फिल्मांकन के समय हमने खूब मजे किए, जो इस म्यूजिक वीडियो में भी झलकता है."

कमरिया कोका कोला एक मजेदार गाना है और एक अनोखा डांस ट्रैक है. बीट्स बहुत तेज हैं, यही वजह है कि यह सॉन्ग लोगों को काफी पसंद आ रहा है. टी सीरीज द्वारा निर्मित खेसारी लाल यादव का पेप्पी डांस ट्रैक 'कमरिया कोका कोला'  अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. रिलीज के कुछ घंटे बाद ही इस गाने पर 10 लाख के करीब व्यूज आ गए हैं और माना जा रहा है कि यह गाना लंबे समय तक पसंद किया जाएगा. 
 

इसे भी देखें :आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में आईं नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Viral Video, Khesari Lal Yadav New Song, Khesari Lal Yadav Song Kamariya Coca Cola, Khesari Lal Yadav Viral Video, Khesari Lal Yadav Dance Video, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Cinema, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Dance Video, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Film, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Songs, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Video, Khesari Lal Yadav Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com