विज्ञापन
This Article is From May 16, 2022

खेसारी लाल नहीं नीतीश मुजरिया के गाने 'कमर करे लप लप' ने मचाई धूम, सुनते ही जुबां पर चढ़ जाएगा गाना

नीतीश मुजरिया कमर करे लप लप सुनने वालों को इतना पसंद आ रहा है कि यह उनकी जुबां से उतरने का नाम ही नहीं ले रहा.

खेसारी लाल नहीं नीतीश मुजरिया के गाने 'कमर करे लप लप' ने मचाई धूम, सुनते ही जुबां पर चढ़ जाएगा गाना
नीतीश मुजरिया के गाने 'कमर करे लप लप' ने मचाई धूम
नई दिल्ली:

भोजपुरी गानों की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है. जितनी तेजी से बॉलीवुड गाने हिट होते हैं, उसी तरह से कई भोजपुरी गाने भी रिलीज होते ही छा जाते हैं. भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की बात करें तो आजकल खेसारी लाल यादव के गाने छाए रहते हैं और खूब सुनने को मिलते हैं. हालांकि, इस बार जो भोजपुरी गाना तेजी से लोगों की जुबां पर चढ़ रहा है, वह खेसारी लाल यादव का गाया हुआ नहीं, बल्कि नीतीश बाबू का है. नीतीश बाबू से मतलब नीतीश मुजरिया से है, जो भी एक कमाल के भोजपुरी गायक हैं और उन्हीं का गाना कमर करे लप लप इन दिनों लोगों की जुबां पर चढ़ गया है.

नीतीश मुजरिया का गाना कमर करे लप लप सुनने वालों को बहुत पसंद आ रहा है. यही वजह है कि बहुत ही तेजी से यह गाना वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया में भी नीतीश मुजरिया के इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं. गाना कमर करे लप लप के बोल कृष्णा कैचा ने लिखे हैं. वहीं, शिव मनमोही ने इस गाने में ऐसा संगीत दिया है, जो सुनने वालों के दिलों को छू गया है. एक बार जो इस गाने को सुन रहा है, उसकी जुबां से यह उतरने का नाम ही नहीं ले रहा.

नीतीश मुजरिया के गाने कमर करे लप लप के बोल तो सुनने वालों को बहुत पसंद आ ही रहे हैं, साथ ही गाने का वीडियो भी लोगों को खूब भा रहा है. इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री में इस वक्त रिलीज हुआ समर का नया म्यूजिक वीडियो मुलायम गलिया।भी खूब धूम मचा रहा है और रिलीज होने के साथ ही यह भी छा गया है. इस गाने में समर सिंह का वेस्टर्न स्टाइल देखते ही बन रहा है.

इसे भी देखें :जाह्नवी कपूर जिम के बाहर हुईं स्पॉट

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Singer Nitish Mujariya, Nitish Mujariya Songs, Nitish Mujariya Viral Song, Kamar Kare Lap Lap, Nitish Mujariya Entertainment, Bhojpuri, Bhojpuri Songs, Bhojpuri New Songs, Khesari Lal, Kamar Kare Lap Lap You Tube, Pawan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com