Bhojpuri Cinema; भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का धमाल
- खेसारी-काजल की जोड़ी है सुपरहिट
- नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज
- यूट्यूब पर धमाल मचाती है जोड़ी
नई दिल्ली:
भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी इतनी धमाकेदार हैं कि बॉलीवुड की शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी तक को बखूबी टक्कर देती है. भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों की ये जोड़ी फिर से हंगामा काटने के लिए आ गई है. दोनों के खूब चर्चे हैं. वह भी इस वजह से कि काजल राघवानी को खेसारी लाल यादव का भैंस चराने वाले लुक इतना पसंद आ गया कि उन्होंने साफ-साफ कह दिया 'बलम जी लव यू.' दरअसल आज मुंबई में काजल-खेसारी लाल अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘बलम जी आई लव यू’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. इसमें खेसारी लाल भैंस की सवारी करते नजर आ रहे हैं और काजल उनके पीछे डांस करती नजर आ रही हैं.
Ebenezer Cobb Morley: पेशे से थे वकील, फुटबॉल की दुनिया में लाए क्रांति, गूगल ने बनाया डूडल
Video: भोजपुरी नागिन डांस से इंटरनेट पर आया तूफान, पूनम दुबे ने यूं गिराई बिजलियां
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की ऑन स्क्रीन जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों को खूब पसंद आती है. इसलिए निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने उनकी जोड़ी को नए तरीके से फिल्म 'बलम जी लव यू' में लेकर आ रहे हैं. यह फिल्म इस दशहरे पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी सामाजिक मनोरंजन वाली है, जो बेसिकली पहलवान की कहानी है. यह कहानी सलमान खान की 'सुल्तान' से थोड़ी बहुत मिलती-जुलती है.
सपना चौधरी ने ओढ़ा तिरंगा, जोर-जोर से लगाए जय हिंद के नारे...देखें Video
Video: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह को भी लगी 'वोदका' की लत, कर डाला आम्रपाली दुबे वाला काम
श्रीरामा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म 'बलम जी लव यू' के निर्माता सीमा देवी रूंगटा और सह निर्माता आनंद कुमार रूंगटा हैं, जिनका कहना है कि ये तो अभी पोस्टर है. अभी तो फिल्म से जुड़ी और भी कई नई चीजें आने वाली है, जो दर्शकों में फिल्म का फीवर बढ़ाएगी. यह फिल्म कई मायनों में खास है. इसमें खूबसूरत अक्षरा सिंह आईटम नंबर करती नजर आएंगी, जबकि लंबे समय बाद स्मृति सिन्हा बड़े पर्दे पर खेसारीलाल यादव के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी. शुभी शर्मा भी फिल्म में दिखेंगी, जिन्होंने अभी हाल ही में एक गाने की शूटिंग की है.
सपना चौधरी ने देसी अंदाज में लगाए ठुमके, फैन्स के दिलों पर चल गईं छुरियां... देखें Video
बता दें कि फिल्म 'बलम जी लव यू' के लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, स्मृति सिन्हा, अक्षरा सिंह के अलावा संजय महानंद, गजेंद्र बृजराज, संतोष पहलवान, सलिल सुधाकर, सुनील दत्त पांडे, किरण यादव, अशोक समर्थ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhojpuri Cinema, Kajal Raghwani Dance Video, Khesari Lal Yadav