विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2018

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी जब मिले विदेश में तो दोनों ने यूं की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी जब भी मिलते हैं तो हंगामा होना तय ही होता है. इन भोजपुरी सुपरस्टार का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है.

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी जब मिले विदेश में तो दोनों ने यूं की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने दोहा में जमकर की मस्ती
  • खेसारी लाल यादव और काजल की मस्ती
  • वीडियो हुआ जमकर वायरल
  • 'संघर्ष' में आएंगे दोनों नजर
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी जब भी मिलते हैं तो हंगामा होना तय ही होता है. भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी का सिक्का चलता है, और कुछ दिन पहले दोनों का 'लुंगी डांस' तो कमाल का हिट हुआ था. खेसारी और काजल के इस मदमस्त वीडियो को लाखों बार देखा गया. अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये सुपरस्टार जोड़ी मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री वाकई मजेदार है.

Rain Dance की मल्लिका गार्गी पंडित देंगी जोर का झटका, करने जा रही हैं ये झकास कारनामा- देखें Video
 
 

#sonunigam #love #ths #song #fun #in #doha #amazingday #dancing #mood

A post shared by #Kajal #Raghwani (@kajalraghwani) on


खेसारी लाल यादव का 'बोरो प्लस...' गाना सुपरहिट, 20 लाख बार देखा गया वीडियो

ये वीडियो दिसंबर 2017 का है, और काजल राघवानी तथा खेसारी लाल यादव दोहा में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. खेसारी और काजल दोनों बॉलीवुड के सॉन्ग पर जमकर थिरक रहे हैं. उनका डांस बहुत कमाल है, वैसे भी काजल राघवानी ने इस वीडियो के साथ ऐलान कर दिया है कि डांसिंग मूड. काजल राघवानी वैसे भी भोजपुरी सिनेमा का बोल्ड नाम है. 



खेसारी लाल यादव का गाना 'अखियां...' ने मचाया तूफान, 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव 'संघर्ष' फिल्म में एक साथ दिखेंगे. भोजपुरी मूवी 'संघर्ष' में काजल राघवानी वही सीन परदे पर करती नजर आएंगी जो 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने किया था. मंदाकिनी 'राम तेरी गंगा मैली' में अपने बच्चे को फीड कराती नजर आई थीं, उसी तरह काजल राघवानी भी 'संघर्ष' में मातृत्व के इस दिल को छू लेने वाले दृश्य को जिंदा करेंगी. इस वजह से काजल राघवानी पर काफी चर्चा भी हो रही है.

'संघर्ष' पराग पाटिल डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में खेसारी लाल जवानी और बुढ़ापे के दो किरदार करेंगे. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, उसे लेकर पहले से ही जबरदस्त हाइप है, लेकिन काजल राघवानी के इस बिंदास कदम ने फिल्म को लेकर सरगर्मियां और बढ़ा दी हैं. 

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Cinema, Kajal Raghwani Bhojpuri Cinema, Khesari Lal Yadav Kajal Raghwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com