विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

अब भोजपुरी अंदाज में स्टार खेसारीलाल और काजल करेंगे 'हेरा फेरी'

मुंबई में हुए इस फिल्‍म के मुहूर्त के दौरान फिल्‍म के निर्देशक नौशाद आलम ने सभी अथितियों का स्‍वागत करते हुए कहा कि फिल्‍म ‘हेरा फेरी’ बेस्‍ट कॉमेडी जोनर की फिल्‍म होगी.

अब भोजपुरी अंदाज में स्टार खेसारीलाल और काजल करेंगे 'हेरा फेरी'
नई दिल्‍ली: भोजपुरी फिल्‍मों का अपना ही फ्लेवर होता है. बॉलीवुड की फिल्‍म 'हेरा फेरी' तो आप देख ही चुके हैं, अब जल्‍द ही 'हेरा फेरी' का मजा आपको भोजपुरी सिनेमा में भी देखने को मिलेगा. फहाद फिल्‍म्‍स एंड एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनने वाली ‘हेरा फेरी’ का भव्‍य मुहूर्त आज मुंबई में हुआ. इस दौरान के स्‍टार कास्‍ट खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, निर्माता व निर्देशक नौशाल आलम, निर्माता राहुल घई समेत फिल्‍म की पूरी टीम मौजूद थी. इस फिल्‍म का संगीत रजनीश मिश्रा दे रहे हैं जबकि इसके लेखक मनोज खुशभा और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं.

यह भी पढ़ें: Love Triangle पर बेस्ड है 'ये इश्क बड़ा बेदर्दी...', जल्द होगी रिलीज

मुंबई में हुए इस फिल्‍म के मुहूर्त के दौरान फिल्‍म के निर्देशक नौशाद आलम ने सभी अथितियों का स्‍वागत करते हुए कहा कि फिल्‍म ‘हेरा फेरी’ बेस्‍ट कॉमेडी जोनर की फिल्‍म होगी. इसमें खेसारीलाल यादव का काजल राघवानी और शुभी शर्मा के साथ मिलकर लोगों को हंसाते-गुदगुदाते नजर आयेंगे. फिल्‍म काफी एंटरटेनिंग होने वाली है. जल्‍द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जायेगी. उन्‍होंने बताया कि ‘हेरा फेरी’ में एक और खास बात ये है कि इसके गाने काफी अच्‍छे हैं, जिसे रजनीश मिश्रा ने निर्देशित किया है. आज रजनीश मिश्रा संगीत के दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. जबकि गीत लिखे हैं विनय बिहारी, श्‍याम देहाती, प्यारे लाल यादव ,पवन पांडेय व आजाद सिंह ने.

यह भी पढ़ें: गोरी मेम के साथ दिखा ये जुबली स्टार तो Viral हो गया फोटो

फिल्‍म के स्‍टार खेसारीलाल यादव ने कहा कि भोजपुरिया जमात का ये प्‍यार ही है कि मैं एक और नई फिल्‍म से उनका मनोरंजन करने आ रहा हूं. इसके लिए नौशाद आलम जी बधाई के पात्र हैं. अभी मैं अपनी फिल्‍म का प्रमोशन कर बिहार से लौटा हूं और सीधे इस फिल्‍म के मुहूर्त में आया हूं. उम्‍मीद करता हूं कि कॉमेडी, रोमांस और एक्‍शन से भरपूर फिल्‍म ‘हेरा फेरी’ को वैसे ही प्‍यार मिलेगा, जैसा मेरी अन्‍य फिल्‍मों को मिलता है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Actor, Bhojpuri Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com