विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

कहानी एक लड़की की जिसे हालात ने बनाया 'गैंगस्टर दुल्हनिया'...

आम तौर पर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता निर्देशक फिल्मों में कम प्रयोग करते हैं, लेकिन अब एक हटकर फिल्म आ रही है

कहानी एक लड़की की जिसे हालात ने बनाया 'गैंगस्टर दुल्हनिया'...
गैंगस्टर दुल्हनिया फिल्म का पोस्टर
  • भोजपुरी फिल्म है 'गैंगस्टर दुल्हनिया'
  • 5 नवंबर से शुरू हो रही है शूटिंग
  • जमशेदपुर के युवाओं ने क्रिएट की है कहानी
नई दिल्ली: आम तौर पर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता निर्देशक फिल्मों में कम प्रयोग करते हैं और दर्शको की पसंदीदा लटके-झटके वाली फिल्मों का निर्माण करते हैं. झारखंड के जमशेदपुर के युवाओं की टीम ने एक अलग ही विषय-वस्तु पर फिल्म निर्माण का बीड़ा उठाया है. फिल्म का नाम है ‘गैंगस्टर दुल्हनिया.’ ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ नाम की इस फिल्म की कहानी एक लड़की की है जो गैंगस्टर बन जाती है. कहानी गैंगवार के कॉर्पोरेट स्वरूप को पेश करती है.

यह भी पढ़ेंः Movie Review: फूड, एम्बीशन और फैमिली के मसाले से बनी जायकेदार डिश है Chef

जी आर 8 फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के निर्माता कुमार विवेक और निर्देशक सौरभ सुमन हैं जबकि फ़िल्म में गौरव झा,   निधि झा, ग्लोरी मोहंता और संजय पांडे के अलावा जमशेदपुर के स्थानीय कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे. मुहूर्त के मौके पर युवा निर्देशक सौरभ सुमन झा ने बताया कि वे कई बरसों से निर्माता कुमार विवेक के साथ फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे. फिल्म के संगीतकार अमन श्लोक ने बताया कि ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ के गाने भी आम भोजपुरी फिल्मो से हटकर है जो फिल्म की कहानी और दृश्यों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. निर्माता कुमार विवेक ने बताया कि ‘गैंगस्टर दुल्हनिया’ की शूटिंग 5 नवंबर से झारखंड के विभिन्न लोकेशन पर की जाएगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com