विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2022

गाने पर डांस करते-करते अपनी ही साड़ी में उलझीं आम्रपाली दुबे, उसके बाद जो हुआ उड़ गया एक्ट्रेस के चेहरे का रंग..VIDEO

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया में छा गया है, जिसमें वे डांस करते हुए अपनी ही साड़ी में उलझ जाती हैं.

गाने पर डांस करते-करते अपनी ही साड़ी में उलझीं आम्रपाली दुबे, उसके बाद जो हुआ उड़ गया एक्ट्रेस के चेहरे का रंग..VIDEO
आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस Amrapali Dubey सोशल मीडिया में भी हमेशा छाई रहती हैं. उनके एक से बढ़कर एक वीडियोज हमेशा देखने के लिए मिलते रहते हैं. आम्रपाली दुबे का एक और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे डांस करते-करते अचानक अपनी ही साड़ी में उलझ जाती हैं और उसके बाद उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखते ही बनता है. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया में उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है.

Amrapali Dubey इस वीडियो में मस्त नजरों से अल्लाह बचाए गाने पर डांस कर रही हैं. डांस करते-करते आम्रपाली दुबे को ऐसा लगता है कि वे अपनी ही साड़ी में उलझ गई हैं. इसके बाद उनके चेहरे पर ऐसा एक्सप्रेशन नजर आता है जैसे कि उनसे कोई बहुत बड़ी गलती हो गई है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अल्लाह बस मुझे मेरी ही साड़ी में फंस कर गिरने से बचा ले. आम्रपाली दुबे के फैंस उनके इस वीडियो पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Amrapali Dubey के एक फैन ने लिखा है कि हमारे होते हुए आपको कुछ नहीं होगा. वहीं, एक और फैन ने लिखा है कि ओ माय गॉड! आपकी अदा हमारी जान ले लेगी. गौरतलब है कि आम्रपाली दुबे जिस तरह से सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं, उसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी हो गई है. पिछले कुछ दिनों में उनके कई म्यूजिक वीडियोज वायरल हुए हैं. खासकर भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद की जाती है.

ये भी देखें: शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, दिशा पटानी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आम्रपाली दुबे भोजपुरी एक्ट्रेस, Amrapali Dubey Bhojpuri Actress, Amrapali Dubey Instagram, Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Video, Amrapali Dubey Dance Video, Amrapali Dubey Latest Video, Amrapali Dubey Viral Video, Bhojpuri, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Famous Actress, Amrapali Dubey Instagram Account, Amrapali Dubey Wikipedia, Amrapali Dubey Nirahua, Allah Bachaye Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com