विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2021

आम्रपाली दुबे की इंग्लिश सुनकर इस शख्स के उड़ गए होश, वीडियो मचा रहा धूम

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर बहुत ही मजेदार वीडियो लेकर आती हैं. यूट्यूब क्वीन अकसर अपने को-स्टार्स के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती हैं. उनका लेटेस्ट वीडियो भी बहुत ही कमाल का है.

आम्रपाली दुबे की इंग्लिश सुनकर इस शख्स के उड़ गए होश, वीडियो मचा रहा धूम
आम्रपाली दुबे का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर बहुत ही मजेदार वीडियो लेकर आती हैं. यूट्यूब क्वीन अकसर अपने को-स्टार्स के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करती हैं. उनका लेटेस्ट वीडियो भी बहुत ही कमाल का है, जिसमें वह अपने को-स्टार के साथ के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह संजय पांडे के साथ हैं और इसमें आम्रपाली दुबे की इंग्लिश सुनने वाली है. वह टूटी-फूटी और मजेदार इंग्लिश बोल रही है. इस तरह यह वीडियो बहुत ही मजेदार बन पड़ा है. इस वीडियो को फैन्स का जमकर प्यार मिल रहा है. 

आम्रपाली दुबे ने संजय पांडे के साथ कॉमेडी रील बनाई है. इस वीडियो को शेयर करते हुए आम्रपाली दुबे ने लिखा है, 'वाह क्या इंग्लिश है.' इस वीडियो में आम्रपाली संजय पांडे के साथ है और गलत शलत हिंदी बोल रही हैं. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे की इंग्लिश सुनकर संजय पांडे के होश उड़ जाते हैं. बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं और उनके सॉन्ग खूब पसंद किए जाते हैं. उनकी आने वाली फिल्म खेसारी लाल यादव के साथ है, जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

Chhorii Movie Review: जानें कैसी है Nushrratt Bharuccha की Horror Movie

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Video, Amrapali Dubey Poor English, Amrapali Dubey Funny Video, Amrapali Dubey Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com