विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे का YouTube पर कोहराम, बार-बार देखा जा रहा उनका डांस Video

Bhojpuri CInema: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने अपने डांस से यूट्यूब (YouTube) पर कोहराम मचा दिया है. उनके इस वीडियो 14 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे का YouTube पर कोहराम, बार-बार देखा जा रहा उनका डांस Video
Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने मचाई धूम
  • आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल
  • यूट्यूब पर 14 करोड़ से ज्यादा देखा गया वीडियो
  • लोगों को खूब पसंद आ रहा है उनका वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी एक्टिंग और डांसिंग के लिए जानी जाती हैं.  उनके डांस वीडियो यूट्यूब (YouTube) पर खूब धमाल मचाते हैं. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का डांस वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी सॉन्ग 'जबसे छू देल सजना' पर शानदार डांस कर रही हैं. उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे साड़ी में नजर आ रही हैं और बेहतरीन डांस कर रही हैं. आम्रपाली दुबे  (Amrapali Dubey)   के अलावा इस वीडियो में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार निरहुआ (Nirahua) भी नजर आ रहे है. आम्रपाली दुबे के इस गाने को गांव के लोकेशन में फिल्माया गया है. आम्रपाली दुबे और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी ने फिर से धमाल मचा दिया है.

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने काला चश्मा पहनकर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ Video

देखें वीडियो: 

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का यह डांस वीडियो गदर काटे हुए है. उनके इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 14 करोड़ 85 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है. इस वीडियो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी देखते ही बन रही है. आम्रपाली दुबे का यह गाना भोजपुरी फिल्म 'राजा बाबू' का है. कुल मिलाकर आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) के डांस वीडियो ने कोहराम मचा दिया है. वैसे भी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जब भी साथ आते हैं धमाल मचा देते हैं और इस वीडियो में भी इन्होंने ऐसा ही किया है.

PM Narendra Modi Box Office Collection Day 3: विवेक ओबेरॉय की फिल्म ने तीसरे दिन की धाकड़ कमाई, कमाए इतने करोड़

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की नंबर वन जोड़ी भी कहा जाता है. इन दोनों सितारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और इनकी ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रही हैं. हाल ही में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और  निरहुआ (Nirahua) का एक गाना 'नई झुलनी के छैया' काफी वायरल हुआ था. आम्रपाली दुबे  मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के चनहर गांव में पैदा हुई हैं. बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) उन्होंने भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Dance, Amrapali Dubey Video, Amrapali Dubey Dance Video, Amrapali Dubey Nirahua, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com