विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2020

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के सॉन्ग ने करवा चौथ के मौके पर मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) ने करवा चौथ (Karwa Chauth) के मौके पर धूम मचा दी है.

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के सॉन्ग ने करवा चौथ के मौके पर मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा Video
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का धमाल
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) हमेशा ही धमाल मचाते हैं. उनका कोई भी सॉन्ग सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाता है. अब आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Song) का करवा चौथ (Karwa Chauth) के मौके पर एक गाना यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ मोनालिसा भी नजर आ रही हैं. गाने का नाम 'रखिहा सेनूरवा के लाज' ( Rakhiha Senurawa Ke Laaj) है.

Shilpa Shetty के 11वें करवा चौथ पर राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम, बोले- व्रत खोलते समय औरतें ऐसा सोचती हैं...

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'रखिहा सेनूरवा के लाज' ( Rakhiha Senurawa Ke Laaj) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 7 लाख 83 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यह गाना फिल्म 'राजाबाबू' का है. गाने में आम्रपाली दुबे और मोनालिसा करवा चौथ पर शिव भक्ति करती दिख रही हैं. वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर गाने को पोस्ट किया गया है. फैन्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर फराज खान का निधन, फिल्म 'मेहंदी' में रानी मुखर्जी संग किया था काम

बता दें कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने यूपी के भवन कॉलेज, मुंबई से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी पढ़ाई के दौरान प्रारंभ में वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने करियर को अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया. उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' में सुमन के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. उन्हें 2014 में भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' से प्रसिद्धि मिली. वर्ष 2015 में उन्हें भोजपुरी इंटरनेशनल फिल्म अवार्डस (बीआईएफए) में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey Song, Amrapali Dubey Video, Bhojpuri Song, Amrapali Dubey Bhojpuri Song, Rakhiha Senurawa Ke Laaj Song, Karwa Chauth, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com