विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2022

लाइव शो में महिलाओं ने अक्षरा सिंह का यूं दिया साथ, एक्ट्रेस ने कहा- लड़की होने पर नाज है...VIDEO

हाल ही में अक्षरा अपने शो के लिए धनबाद गई थीं. इस दौरान जब वे स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तो उन्हें महिलाओं का भरपूर साथ मिला.

लाइव शो में महिलाओं ने अक्षरा सिंह का यूं दिया साथ, एक्ट्रेस ने कहा- लड़की होने पर नाज है...VIDEO
अक्षरा सिंह का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. अक्षरा सिंह वैसे तो खूब पॉपुलर हैं, लेकिन बिग बॉस ओटीटी में भाग लेकर उन्हें देशभर में पहचान हासिल हुई. अक्षरा टीवी, फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव देखी जाती हैं. वे आए दिन अपने मजेदार वीडियोज यहां शेयर करती हैं. इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने लाइव शो का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पर उनके फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने एक कैप्शन भी लिखा है. 

बता दें कि हाल ही में अक्षरा अपने शो के लिए धनबाद गई थीं. इस दौरान जब वे स्टेज पर परफॉर्म कर रही थीं तो उन्हें महिलाओं का भरपूर साथ मिला. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाओं का साथ पाकर अक्षरा बेहद खुश हैं. वे खुद के लिए महिलाओं की फैन फॉलोइंग देखकर खुशी से फूली नहीं समा रही हैं. वीडियो में अक्षरा सिंह को हाथ में डांडिया स्टिक लेकर जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए भी देखा जा सकता है. वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, "आज के धनबाद के कार्यक्रम में लड़कियों और महिलाओं के हुजूम ने जिस तरीक़े से अक्षरा सिंह का हौसला अफ़ज़ायी किया तो मैं ये दावे के साथ कह सकती हूँ की मुझे एक लड़की होने पर ग़ुरूर है नाज़ है. आपका साथ पाकर मैं अभिभूत हो गई 🙏जय माता दी. Had a wonderful event dhanbad ♥️ love you all". 

अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर आम लोग से लेकर सेलेब्स तक भी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "सुपर से भी ऊपर". तो एक अन्य ने लिखा है, "आपकी फैन फॉलोइंग तो दुनियाभर में है अक्षरा जी". इस तरह से लोग फायर और दिल इमोजी के साथ भी पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं. एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी अक्षरा सिंह के पोस्ट को लाइक किया है. 

ये भी देखें: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आशा पारेख को मिला दादा साहेब फालके अवार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh, Akshara Singh Viral Video, Akshara Singh Latest Video, Akshara Singh Live Show, Akshara Singh Instagram, Akshara Singh Dance Video, Bhojpuri Actress Akshara Singh, Bhojpuri Cinema 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com