विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2022

VIDEO: लाइव शो में अक्षरा सिंह शख्स की इस हरकत से गुस्से से तिलमिलाईं, फिर जो हुआ...

एक वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर जिसमें अक्षरा सिंह लाइव सिंगिंग परफॉरमेंस देते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वे बीच में ही शो छोड़कर चली जाती हैं. 

VIDEO: लाइव शो में अक्षरा सिंह शख्स की इस हरकत से गुस्से से तिलमिलाईं, फिर जो हुआ...
अक्षरा सिंह का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

अक्षरा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं. अक्षरा सोशल मीडिया पर भी खूब पॉपुलर हैं. अक्षरा ने बिग बॉस ओटीटी में भाग लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. अक्षरा अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. वे अक्सर अपने शोज के लिए एक जगह से दूसरी जगह ट्रेवल करती रहती हैं. अक्षरा को लाइव गाता हुआ देखने के लिए लोगों का हुजूम लग जाता है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर जिसमें अक्षरा सिंह लाइव सिंगिंग परफॉरमेंस देते हुए नजर आ रही हैं. हालांकि इस दौरान एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि वे बीच में ही शो छोड़कर चली जाती हैं. 

अक्षरा सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अलग-अलग चैनल पर देखने को मिल जाएगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षरा सिंह लाइव परफॉरमेंस दे रही होती हैं कि तभी स्टेज पर मौजूद एक शख्स उन पर पैसे उड़ाने लगता है. शख्स की इस हरकत से अक्षरा गुस्से से भर उठती हैं और तुरंत शो छोड़कर चली जाती हैं. इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'वो आर्टिस्ट है. यार बदतमीजी की हद है'. तो एक ने लिखा है, 'इसमें गुस्सा होने की तो कोई बात नहीं थी'. वहीं एक और लिखते हैं, 'इतना घमंड किस बात का है इनको'. इस तरह से लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh, Akshara Singh Video, Akshara Singh Viral Video, Bhojpuri Actress Akshara Singh, Akshara Singh Angry Video, Akshara Singh Insult Video, Akshara Singh Insulted On Stage, Akshara Singh Insult Live Show, Akshara Singh Live Show Viral Video, Akshara Singh Singing Video, Bhojpuri Popular Actress, Akshara Singh Instagram, Akshara Singh Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com