विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2019

अक्षरा सिंह ने होली में यूं उड़ाया गुलाल, भोजपुरी गाने 'होली में FIR' ने उड़ाया गरदा- देखें Video

भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कारनामा कर जाती हैं, जिसका किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया होगा.

अक्षरा सिंह ने होली में यूं उड़ाया गुलाल, भोजपुरी गाने 'होली में FIR' ने उड़ाया गरदा- देखें Video
Bhojpuri Cinema: 'होली में FIR...' सॉन्ग में अक्षरा सिंह (Akshara Singh)
  • अक्षरा सिंह ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
  • होली पर गाए शानदार गाने
  • 'होली में एफआईआर...' सॉन्ग हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कारनामा कर जाती हैं, जिसका किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया होगा. भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में अभिनय का तो उनका कोई जवाब ही नहीं है. लेकिन इन दिनों उन पर जो सिंगिंग की खुमारी चढ़ी है, उसका जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है. 'होली में FIR...' सॉन्ग यूट्यूब पर जबरदस्त धमाल मचा रहा है. होली के मौके पर उन्होंने कई गाने रिलीज किए अब यह सॉन्ग भी खूब वायरल हो रहा है. अभी हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है. इनमें कुछ गाने यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं, तो कुछ रिलीज को तैयार हैं. भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है. इसके जरिये अक्षरा ने इंडस्‍ट्री के मेल सुपर स्‍टार को भी पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, अक्षरा इन दिनों स्‍टेज शोज की सोलो क्‍वीन भी बन चुकी हैं, क्‍योंकि लोगों के बीच उनकी डिमांड खूब है.

तैमूर अली खान को लेकर यूजर ने पूछे अजीबोगरीब सवाल, करीना कपूर ने दिया करारा जवाब- देखें Video

देखें वीडियो-

 

हालांकि, अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की इस साल कोई फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर नहीं दिखी है, लेकिन कई फिल्‍म भी बनकर तैयार है और अब बैक टू बैक सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. इसके अलावा उनकी कई फिल्‍में लाइन भी हैं, जिसमें अक्षरा का अलग-अलग रूप देखने को मिलेगा. वहीं, अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों लखनऊ में फिल्‍म ‘लैला मजनू' की शूटिंग कर रही हैं.

इस बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने दी चेतावनी, लिखा- एक दिन चीन को भी निगल जाएगा हाफिज सईद और उसका गैंग...

वैसे आपको बता दें कि अक्षरा सिंह (Akshara Singh) जल्‍द ही एक और बड़ी धमाका करने वाली हैं. वह एक बड़े बजट की फिल्‍म में नजर आयेंगी, जिसका नाम अभी आउट नहीं किया गया है. लेकिन अक्षरा सिंह के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि अक्षरा उस फिल्‍म के लिए काफी उत्‍साहित हैं और साल 2019 में अक्षरा अपने फैंस और भोजपुरी ऑडियंस को सरप्राइज करती रहेंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshara Singh, Bhojpuri Song, Holi Mein FIR Karungi, Holi Song, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Gane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com