भूतपूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज लोकसभा चुनाव 2024 में नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. टिकट मिलने के बाद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह अपनी मां द्वारा स्थापित विरासत को कायम रखने की कोशिश करेंगी. बांसुरी स्वराज ने NDTV से कहा, "मुझे पता है कि मुझ पर मां (सुषमा स्वराज) का आशीर्वाद है, लेकिन यह उपलब्धि बांसुरी स्वराज की नहीं, बल्कि दिल्ली BJP के हर कार्यकर्ता की है..."
बांसुरी स्वराज प्रतिष्ठित वकील, राजनीतिक क्षेत्र में कानूनी प्रक्रियाओं में समृद्ध अनुभव रखती हैं. पिछले साल BJP ने उन्हें दिल्ली BJP के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया था.
बांसुरी स्वराज के पास कानून से जुड़े पेशे में 15 वर्ष का अनुभव है. वह 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में शामिल हुई थीं. वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल लंदन से कानून की डिग्री हासिल की. उनकी शैक्षिक यात्रा में लॉ में बैरिस्टर के रूप में अर्हता प्राप्त करना और लंदन के ऑनरेबल इन इनर टेम्पल से बार में बुलाया जाना शामिल है. अपनी कानूनी साख को बढ़ाते हुए उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज़ की पढ़ाई पूरी की.
बांसुरी ने अपने पेशेवर करियर के दौरान कई न्यायिक मंचों पर विवादास्पद मुकदमेबाजी में हाई-प्रोफाइल ग्राहकों का प्रतिनिधित्व करते हुए कानूनी क्षेत्र में अपने लिए अलग जगह बनाई. उनकी विशेषज्ञता कानूनी क्षेत्रों की एक लंबी शृंखला तक फैली हुई है, जिनमें अनुबंध, रियल एस्टेट, कर, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता और आपराधिक मुकदमों से जुड़े विवाद शामिल हैं.
बांसुरी स्वराज ने पिछले साल तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोला. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने 2015 से AAP सरकार की कथित अक्षमता की आलोचना करते हुए उन्हें 'झगड़ालू और निकम्मी सरकार' बताया था. उन्होंने विधेयक पारित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी, और विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली में प्रशासन अब कानून के अनुसार काम करेगा.
बांसुरी स्वराज का जन्म 03-Jan-1984 को नई दिल्ली में हुआ.
बांसुरी स्वराज के माता-पिता का नाम श्रीमती सुषमा स्वराज और श्री स्वराज कौशल है.
"बीए-अंग्रेजी साहित्य (वारविक यूनिवर्सिटी) "
भारतीय जनता पार्टी
अविवाहित