- ईरान ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल ने अराक के भारी जल संयंत्र और यज़्द के येलोकेक उत्पादन संयंत्र पर हमला किया
- हमलों में कोई हताहत या प्रदूषण का खतरा नहीं हुआ, और सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखा गया है
- ईरान ने अमेरिकी और इजरायली औद्योगिक कर्मचारियों को कार्यस्थल खाली करने की चेतावनी दी
ईरान का कहना है कि इजरायल ने हमलों को बढ़ाने की चेतावनी देने के बाद शुक्रवार को उसके परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (IRNA) की रिपोर्ट के अनुसार, एक भारी जल संयंत्र और एक येलोकेक उत्पादन संयंत्र पर हमला किया गया. येलोकेक कच्चे अयस्क से अशुद्धियों को हटाने के बाद यूरेनियम का कॉनसेंट्रेड फॉर्म होता है. भारी जल का उपयोग परमाणु रिएक्टरों में मॉडरेटर के रूप में किया जाता है.
ट्रंप के दावे के बीच हुआ हमला
ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने कहा कि अराक में शाहिद खोंडाब भारी जल परिसर और यज़्द प्रांत में अर्दकान येलोकेक उत्पादन संयंत्र को निशाना बनाया गया. एजेंसी ने कहा कि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ और कंटेमिनेशन का कोई खतरा नहीं है. इजरायल ने पिछले साल जून में भी अराक संयंत्र पर हमला किया था. इन हमलों की खबर तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत अच्छी चल रही है और तेहरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए और समय दिया है. हालांकि, ईरान ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है.
ईरानी कमांडर की धमकी
हमले के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर सैयद माजिद मूसावी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आपने पहले भी हमें आजमाया था; दुनिया ने फिर देखा कि आप खुद आग से खेल रहे हैं और बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं. इस बार, आंखे के बदले आंख नहीं चलेगा; देखते रहिए! अमेरिकियों और जायोनी शासन से जुड़ी औद्योगिक कंपनियों के कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालने से बचने के लिए तुरंत अपने कार्यस्थल छोड़ देने चाहिए!"
मिडिल ईस्ट वॉर में खाड़ी का हर देश जख्मी, इन देशों के हजारों मारे गए, हजारों हो गए बेघर
अमेरिकी कर्मचारियों से जल्द जगह छोड़ने की अपील
फार्स न्यूज के अुनसार, आईआरजीसी ने बयान जारी किया है कि क्षेत्र में जायोनी शासन से संबद्ध अमेरिकी औद्योगिक कंपनियों और भारी उद्योगों को तुरंत अपने कार्यस्थल खाली करने होंगे. ईरानी उद्योगों पर हमले न करने की पिछली चेतावनियों के बावजूद, आज ईरानी औद्योगिक केंद्रों पर कई हमले किए गए. अपनी जान को खतरे में डालने से बचने के लिए तुरंत अपना कार्यस्थल छोड़ दें! एक किलोमीटर के दायरे में स्थित ऐसे उद्योगों के निवासियों को हमले के समय तक अपना निवास स्थान छोड़ देना चाहिए. खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स पर अमेरिकी-जायोनी शत्रु का हमला. मरकजी प्रांत के राजनीतिक एवं सुरक्षा मामलों के उप मंत्री: खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स को अमेरिकी और जायोनी शत्रु आक्रमण द्वारा दो चरणों में निशाना बनाया गया था. खोंडाब हेवी वाटर कॉम्प्लेक्स पर हमले में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, और पहले से अपनाए गए सुरक्षा उपायों को देखते हुए, क्षेत्र के लोगों के लिए प्रदूषण का कोई खतरा नहीं है.
ये भी पढ़ें-
मरकावा नरसंहार 2006 के बाद 2026, 100 इजरायली टैंक मारने का हिज्बुल्लाह ने किया दावा
इजरायल की 'किल लिस्ट' से ईरान के विदेश मंत्री और संसद के स्पीकर को अचानक क्यों हटाया गया?
चीन ने खड़ी कर दी अपनी भेड़िया रोबोट आर्मी, मिसाइल-रॉकेट लॉन्चर से लैस होकर जानिए कैसे लड़ेंगे युद्ध
कुत्तों और इंसानों का 15,000 साल से भी अधिक पुराना है नाता, नई रिसर्च में कई बातें चौंकाने वाली
मंगल ग्रह पर थी झील, नासा को मिले सुबूत, खबर के साथ चलिए दूसरी दुनिया के रोमांचक सफर पर
होर्मुज के बाद क्या अब काला सागर भी बनेगा युद्धक्षेत्र? रूसी तेल लदे तुर्की के टैंकर पर हमला
हां, अमेरिका से चल रही बात लेकिन... पाकिस्तान के मध्यस्थता वाले दावे को ईरान के विदेश मंत्री ने माना
ईरानी अजीब हैं, कमरे में मिन्नत करते हैं, बाहर आकर तेवर दिखाते हैं - ट्रंप ने दी ईरान को नई धमकी













