नासिक के ज्योतिष अशोक खरात मामले के अहम गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके की सड़क हादसे में पत्नी के साथ मौत हो गई. डॉ. शेलके की कार समृद्धि महामार्ग पर खड़े कंटेनर से टकराई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. डॉ. शेलके शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष थे, वो खरात के करीबी होने थे, उनकी मौत पर संदेह जताया जा रहा है.