ना पाषाण युग का खौफ, ना नरक बनने का डर, ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटम भी बेअसर, अब कहां जाएगी जंग

ईरान युद्ध लंबा खिंचता नजर आ रहा है. अमेरिका रुकने को तैयार नहीं और ईरान झुकने को तैयार नहीं दिख रहा है. ऐसे में अगर युद्ध लंबा खिंचा तो दुनिया किस तरफ जाएगी और कौन किस पर हावी रहेगा...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में होर्मुज खोलने का अल्टीमेटम दिया है
  • ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिकी दबाव में नहीं आएगा और समुद्री मार्ग को बंद कर सकता है
  • ईरान अपने सहयोगी हिज्बुल्लाह और हूतियों के जरिए इजरायल व अमेरिकी ठिकानों पर हमले बढ़ा सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही संकेत दिया है कि अगर ईरान ने उनके 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को नहीं माना तो अमेरिका ईरान के ऊर्जा ढांचे (Energy Infrastructure) और पावर ग्रिड्स को निशाना बना सकता है. उनका मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ना है, न कि पूर्ण युद्ध शुरू करना. ईरान ने साफ कर दिया है कि वह पीछे नहीं हटेगा. अगर अमेरिका हमला करता है, तो ईरान इस समुद्री रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर सकता है, जिससे दुनिया की  बची हुई तेल सप्लाई भी रुक जाएगी और वैश्विक मंदी का खतरा पैदा हो जाएगा.

क्या करेगा ईरान?

अमेरिका के हमले की स्थिति में ईरान अपने सहयोगियों (हिजबुल्लाह, हूतियों) के जरिए इजरायल और क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज कर सकता है. इससे यह संकट केवल दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा. ट्रंप के इस सख्त रुख के खिलाफ ईरान को चीन और रूस का कूटनीतिक और संभवतः सैन्य सहयोग मिल सकता है, जिससे यह एक बड़े वैश्विक ध्रुवीकरण (Global Polarization) का रूप ले लेगा.

रूस-चीन युद्ध में उतरेंगे?

अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका के लिए मुश्किल और बढ़ जाएगी, क्योंकि नाटो देशों सहित अमेरिका के सहयोगियों ने इस युद्ध में शामिल होने से अभी तक अपनी अनिच्छा ही जाहिर की है. चीन और रूस भी सीधे तौर पर तो अमेरिका से युद्ध में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उम्मीद है कि वो ईरान को अपना सहयोग बढ़ा देंगे. इतने से ही ईरान अमेरिका को कई महीनों या कहें कि सालों तक युद्ध में उलझाए रह सकता है.

युद्ध लंबा खिंचा तो क्या होगा?

ऐसे में ईरान को तो जाहिर तौर पर काफी नुकसान होगा, लेकिन अमेरिका की ताकत भी बहुत हद तक कमजोर हो जाएगी. रूस और चीन पहले से ही अमेरिका को टक्कर दे रहे हैं. यूरोप भी उससे अलग हो चुका है. अगर युद्ध लंबा खिंचा तो ईरान को अन्य देशों का सहयोग भी बढ़ सकता है. इससे अमेरिका की सुपरपावर वाली इमेज एक तरह से धाराशायी हो सकती है. वहीं ईरान अपने तेल के कारण अपनी स्थिति को धीरे-धीरे सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

पायलट बचाने में अमेरिका के 5 कमांडो मारे गए? जानिए ईरान ने ऑपरेशन को क्यों फेल बताया

फ्रांस के नागरिक को चीन ने दे दी फांसी, 16 साल पुराने केस की सजा टाइमिंग में है बड़ा मैसेज

युद्ध की तैयारी? जर्मनी में अब पुरुषों को लंबी विदेश यात्राओं की सूचना सेना को देनी होगी

भारत ने सात साल में पहली बार ईरान से तेल खरीदा, अब पेमेंट में भी नहीं है प्रॉब्लम

ईरान-अमेरिका की दुश्मनी: कितनी गहरी, कितनी पुरानी, महज एक फैसले ने बनाया जानी दुश्मन

F-15E फाइटर जेट में सवार अमेरिकी ईरान में पकड़ा गया तो 1979 वाला हाल होगा या 2016 वाला

भारत को लेकर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस डर का कारण क्या है, क्या कुछ हुआ है या होने वाला है

Advertisement

ईरान का बदला: अमेरिका के पैट्रियट डिफेंस सिस्टम को मार गिराने का दावा, जानिए क्यों ये बड़ी बात

फ्रांस ने फेंका ऐसा पासा सही पड़ा तो अमेरिका-चीन-रूस को देगा टक्कर, भारत की अहम भूमिका

अंतरिक्ष से ऐसी दिखती है अपनी पृथ्वी, 1969 के बाद 2026 में ली गई तस्वीर, दोनों में कितना अंतर

Featured Video Of The Day
Iran में Trump के ऑपरेशन पायलट को कैसे दिया अंजाम? 48 घंटे की जंग, कैसे निकला Pilot?