विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2022

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के लिए ऋचा चड्ढा ने शुरू की तैयारियां, ले रही हैं कथक की ट्रेनिंग

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. इस वेब सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी नजर आएंगी और उन्होंने इसके लिए ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी है.

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के लिए ऋचा चड्ढा ने शुरू की तैयारियां, ले रही हैं कथक की ट्रेनिंग
ऋचा चड्ढा ने हीरामंडी के लिए शुरू की ट्रेनिंग
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. इस वेब सीरीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी नजर आएंगी और उन्होंने इसके लिए ट्रेनिंग लेनी भी शुरू कर दी है. संजय लीला भंसाली की इस वेब सीरीज के लिए ऋचा चड्ढा उच्चारण और कथक डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं. ऋचा पहले से ही एक ट्रेंड कथक डांसर रही हैं. दिलचस्प यह है कि ऋचा चड्ढा को हाल के दिनों में संजय लीला भंसाली के कार्यालय के बाहर देखा गया है, और यह बात पहले भी सामने आ चुकी है कि निर्देशक इन दिनों अपने डिजिटल डेब्यू 'हीरामंडी' की तैयारी में बेहद व्यस्त हैं. बताया जा रहा है कि हीरामंडी आठ एपिसोड वाली वेब सीरीज है और यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

वेब सीरीज से जुड़े एक सूत्र का कहना है, 'हीरामंडी संजय सर के लिए अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है. यह उनका डिजिटल डेब्यू है, जो इसे और भी खास और चुनौतीपूर्ण बनाता है, साथ ही साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी करना है. ऋचा पहले से ही शो के लिए लुक टेस्ट कर चुकी हैं और वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस कैरेक्टर के लिए वह अब कथक सीख रही हैं और अगले महीने मुंबई में सीरीज की शूटिंग से पहले ही कथक की क्लास शुरू हो चुकी है. ऋचा वहां पिछले 2 सप्ताह से प्रशिक्षण ले रही है और अगले कुछ दिनों तक प्रशिक्षण जारी रहेगा.' इस तरह ऋचा चड्ढा को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा.

इसे भी देखें : नील नितिन मुकेश स्पॉट हुए मुंबई में, फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Richa Chadha, Richa Chadha Kathak Training, Richa Chadha Heeramandi, Sanjay Leela Bhansali, Heeramandi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com