विज्ञापन
This Article is From May 20, 2022

'पंचायत सीजन 2' हंसी-हंसी में कह जाएगा कई गहरे सच, दिल को छू लेने वाली है वेब सीरीज

गांव-देहात की महक ओटीटी पर लौट आई है. अमेजन प्राइम वीडियो को वेब सीरीज 'पंचायत' का सीजन 2 आ गया है. जानें कैसी है वेब सीरीज.

'पंचायत सीजन 2' हंसी-हंसी में कह जाएगा कई गहरे सच, दिल को छू लेने वाली है वेब सीरीज
जानें कैसी है अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 2'
नई दिल्ली:

गांव-देहात की महक ओटीटी पर लौट आई है. अमेजन प्राइम वीडियो को वेब सीरीज 'पंचायत' का सीजन 2 आ गया है. यह वेब सीरीज पूरी तरह से सही ठिकाने पर है और उस महक को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लेकर आती है, जिसे हम लंबे समय से सिनेमा में मिस कर रहे हैं. एक बार फिर्म गांव के लोग, उनकी छोटी-छोटी चालाकियां, उनके झगड़े और उनके गम. जिंदगी के सभी रंग अपने में समेटकर 'पंचायत सीजन 2' ने दस्तक दी है. 

'पंचायत सीजन 2' की कहानी रिंकी की एंट्री के साथ शुरू होती है. प्रधानजी की बेटी रिंकी की मुलाकात सचिव जी से हो चुकी है. दोनों को मिलकर अच्छा लगता है. वहीं, प्रधानजी और पंचायत से जुड़े काम और किस्से चलते हैं. लेकिन इस बार बदमिजाज विधायक की एंट्री हो चुकी है. जो प्रधानजी से लेकर सचिव जी तक की बेइज्जती कर देता है और उसके निशाने पर सचिव अभिषेक आ जाता है. इसके अलावा आठ एपिसोड्स में गुदगुदाने के साथ ही दिलों को छूने वाली कहानियां हैं. पंचायत सीजन 2 का आखिरी एपिसोड तो रूह को हिलाकर रख देता है. इस तरह इस बार डायरेक्टर ने जीवन के कई जरूरी रंगों को इस सीरीज में सहेजने की कोशिश की है. 

जीतेंद्र कुमार सचिव के किरदार में कमाल के हैं. वह अभिषेक के रोल में रच बस गए हैं और हर सीन में परफेक्ट हैं. रिंकी के किरदार में सानविका है. रिंकी का काफी बेसब्री से फैन्स को इंतजार था. नीना गुप्ता और रघुवीर यादव अल्टीमेट कलाकार हैं, उनकी एक्टिंग, नोकझोंक अव्वल दर्जे की है. रघुवीर यादव का गुस्सा करना और चुहलबाजी करना दोनों ही गुजरे दौर में ले जाते हैं. ऐसी मासूमियत भरी इंसानी खासियतें जो अब पूरी तरह से मिटती जा रही हैं. चंदन रॉय अपने विकास के किरदार में शानदार हैं. लेकिन इस बार उप प्रधान प्रह्लाद पांडे या फैसल मलिक हंसाने के साथ ही आंखें भी नम कर जाते हैं. इस तरह पंचायत सीजन 2 परफेक्ट वॉच है. 

रेटिंग: 4/5 स्टार
डायरेक्टर: दीपक कुमार मिश्रा
कलाकार: जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक और सानविका

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat Season 2, Who Is Rinki, Panchayat 2, Sanvika As Rinky, Rinky Aka Sanvika, Amazon Prime Video, Prime Video, Panchayat, Ott, Ott Web Series, Ott Releases Today, Panchayat Season 2 When Where And How To Watch, Panchayat Director, Panchayat All Episodes, Panchayat Cast, Panchayat On Prime Video, Jitendra Kumar, Chandan Roy, Neena Gupta, Raghuvir Yadav, Sunita Rajwar, Faisal Malik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com