विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2022

महात्मा गांधी के जीवन पर वेब सीरीज बनाएंगे हंसल मेहता, रामचंद्र गुहा के किताब पर है आधारित

स्कैम 1992 की सफलता के बाद फिल्म निर्माता हंसल मेहता और अप्लॉज एंटरटेनमेंट इस नए सीरीज के लिए साथ आए हैं. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अवधि पर बने  इस शो को अप्लॉज, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक दर्शकों के लिए निर्माण करेगा. इसे भारत और विदेशों में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा.

महात्मा गांधी के जीवन पर वेब सीरीज बनाएंगे हंसल मेहता, रामचंद्र गुहा के किताब पर है आधारित
महात्मा गांधी के जीवन पर वेब सीरीज बनाएंगे हंसल मेहता
नई दिल्ली:

आदित्य बिरला ग्रुप के एक वेंचर, अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने हाल ही में महात्मा गांधी के जीवन और समय पर एक बायोपिक की घोषणा की थी. इतिहासकार और लेखक, रामचंद्र गुहा की किताब पर वेब सीरीज को उनकी दो पुस्तकों 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी-द इयर्स दैट चेंजेड द वर्ल्ड' से रूपांतरित किया जाएगा. इस मल्टी सीजन वेब सीरीज में प्रतीक गांधी लीड रोल में दिखेंगे. इस वेब सीरीज को हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे.

स्कैम 1992 की सफलता के बाद फिल्म निर्माता हंसल मेहता और अप्लॉज एंटरटेनमेंट इस नए सीरीज के लिए साथ आए हैं. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अवधि पर बने  इस शो को अप्लॉज, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक दर्शकों के लिए निर्माण करेगा. इसे भारत और विदेशों में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा.

 समीर नायर ने कहा, "महात्मा गांधी की कहानी एक महान व्यक्ति की कहानी से कहीं बढ़कर है, यह एक राष्ट्र और कई अन्य नाटककारों के जन्म की भी कहानी है, जिन्होंने गांधी के साथ मिलकर भारत के लिए स्वतंत्रता हासिल की थी. इस महत्वपूर्ण कहानी और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समृद्ध इतिहास को इस मल्टी सीजन वेब सीरीज़ के ज़रिये दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा.

इस तरह की दमदार कहानी को दर्शाने के लिए दमदार निर्देशक की ज़रूरत होती है और हंसल के रूप में हमें एक महान स्टोरीटेलर मिल चुके हैं. समीर नायर कहते हैं, "गांधी को प्रोड्यूस करना एक इमोशनल एक्सपीरियंस होगा और जब इस प्रकार की महत्वपूर्ण  सीरीज़  बनाई जाती है, तब ऐसे लोगों की आवश्यकता होती है जो वास्तव में इसके न्याय करें.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansal Mehta Films, Hansal Mehta Upcoming Web Series, Hansal Mehta Web Series On Mahatma Gandhi, Mahatma Gandhi New Series, Mahatma Gandhi Freedom Struggle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com