विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2023

Rajkummar Rao: उस वक्त राजकुमार राव की फिल्म पर पैसा लगाने को तैयार नहीं था कोई प्रोड्यूसर !

नेटफ्लिक्स पर आई स्कूप के डायरेक्टर हंसल मेहता ने उन दिनों को याद किया जब वो 'शाहिद' पर काम कर रहे थे और राजकुमार राव का नाम सुन सब पीछे हट रहे थे.

Rajkummar Rao: उस वक्त राजकुमार राव की फिल्म पर पैसा लगाने को तैयार नहीं था कोई प्रोड्यूसर !
राजकुमार राव
नई दिल्ली:

प्रोड्यूसर हंसल मेहता इन दिनों अपनी लेटेस्ट वेब सीरीज स्कूप को मिल रही तारीफें इंजॉय कर रहे हैं. इस बीच वो मीडिया से भी बात कर रहे हैं. हाल में दिए एक इंटरव्यू में हंसल ने साल 2012 के वो दिन याद किए जब प्रोड्यूसर्स राजकुमार राव को लीड हीरो के तौर पर एक्सेप्ट करने को राजी नहीं थे. उन्होंने किसी तरह प्रोड्यूसर्स को इस बात पर मनाया था कि राजकुमार राव ही शाहिद फिल्म के लिए फिट हैं. हंसल पहली ही मुलाकात में जान गए थे कि राजकुमार राव में कुछ है जो उन्हें औरों से अलग बनाता है.

शाहिद एक वकील और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शाहिद आजमी की कहानी थी. राजकुमार राव ने इस किरदार को कुछ इस तरह पर्दे पर उतारा कि इस फिल्म के लिए उन्हें बतौर एक्टर और हंसल मेहता को बेस्ट डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. एक तरफ तो राजकुमार राव को इतनी तारीफ मिली वहीं दूसरी तरफ शुरुआत में प्रोड्यूसर्स उन्हें लेकर इतने एक्साइटेड नहीं थे.

क्या था प्रोड्यूसर्स का रिएक्शन ?

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में हंसल मेहता ने बताया, शाहिद आजमी की कहानी मिलने के बाद मेरी जिंदगी रीस्टार्ट हुई. मुझे मेरी आवाज दोबारा मिल गई और इसमें राजकुमार राव ने मेरी बहुत मदद की. शाहिद की स्क्रिप्ट कई लोगों को भेजी गई थी लेकिन किसी से बात नहीं बनी. कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था और कोई राजी हुआ तो वह स्क्रिप्ट में चेंज चाहता था...लेकिन मैंने भी सोच लिया था...फिल्म बनेगी तो ऐसे ही बनेगी नहीं तो नहीं बनेगी.

'इसी समय मुकेश छाबड़ा और अनुराग कश्यप ने राजकुमार राव के बारे में बताया. वो कहते रहे कि राजकुमार से मिलो. मैंने कहा मैं नहीं मिल सकता...मैं उसका क्या करूंगा? मेरे पास फिल्म के लिए फंड नहीं था. एक प्रोड्यूसर ने कहा, अनुराग तुम्हारे पास राजकुमार को भेज रहा है. मैं इस फिल्म में पैसा नहीं लगाउंगा. वह अभी नया है और केवल एक फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' की है.'

'उन्होंने कहा, वो तुम्हारे ऑफिस के बाहर खड़ा है उसे अंदर बुलाओ और उसके साथ चाय पी लो. राजकुमार अंदर आए और आधे घंटे की बातचीत में मुझे समझ आ गया कि कुछ बहुत सही हो रहा है. मुझे उनके साथ एक कनेक्शन फील हुआ. उनके अंदर एक ईमानदारी और भूख थी. राजकुमार ने कहा कि वह अपना टैलेंट साबित करना चाहते हैं और शाहिद उनका ड्रीम रोल है.'

हंसल ने बताया कि उन्होंने प्रोड्यूसर से मिलने से पहले एक पोस्टर तैयार कर लिया था. जब प्रोड्यूसर ने पोस्टर देखा तो उन्होंने कहा, पोस्टर ठीक है लेकिन ये लड़का कौन है? हंसल ने तब उन्हें राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'रागिनी MMS' देखने को कहा. इस फिल्म ने प्रोड्यूसर को यह यकीन दिला दिया कि राजकुमार राव में कुछ बात है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansal Mehta, Hansal Mehta Films, Hansal Mehta Aligarh, Rajkummar Rao, Rajkummar Rao Films, Rajkummar Rao Aligarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com