शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ पर मुसीबत आ गई है. दरअसल, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड एक्टर्स अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को 'शो-कॉज नोटिस' यानी कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं. उनका आरोप है कि 'विमल इलायची' के लिए उनका विज्ञापन असल में 'विमल पान मसाला' का 'सरोगेट एडवरटाइजिंग' (अप्रत्यक्ष विज्ञापन) है, जो राज्य में प्रतिबंधित है. इसके चलते तीनों एक्टर्स FDA की जांच के दायरे में आने वाले नए लोग हैं.
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि FDA गुटखा और पान मसाला (जिनमें तंबाकू या निकोटीन होता है) के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रहा है. साथ ही, प्रतिबंधित उत्पादों का कारोबार करने वाले जुड़े नेटवर्क से जुड़े मामलों में पुलिस के साथ मिलकर 'महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट' (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसी के चलते जारी किए गए नोटिस में तीनों एक्टर्स से विज्ञापन में उनकी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है.
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, किंग खान ने कहा- भारतीय होने पर गर्व है
उनका का मानना है कि यह विज्ञापन 'विमल पान मसाला' ब्रांड के साथ जुड़ाव बनाता है और इसे ब्रांड का अप्रत्यक्ष प्रचार माना जा सकता है. ये नोटिस देवगन को उनके जुहू स्थित घर, खान को बांद्रा स्थित 'मन्नत' और श्रॉफ को उनके प्रोडक्शन हाउस 'टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस LLP' के जरिए भेजे गए थे, जिस पर अभी एक्टर्स की तरफ से जवाब या रिएक्शन नहीं आया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं