हर्ष बेनीवाल (Harsh Beniwal) पॉपुलर यू-ट्यूबर होने के साथ-साथ जाने-माने अभिनेता भी हैं. हर्ष बेनीवाल को टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे स्टारर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में देखा गया था. अपनी जबरदस्त कॉमेडी से सभी का दिल जीत लेने वाले हर्ष बेनीवाल के लिए आज बड़ा दिन है. जी हां, बता दें आज हर्ष बेनीवाल को पॉपुलर वेब सीरीज 'कैंपस डायरीज (Campus Diaries)' के लिए बेस्ट परफॉरमेंस इन ए कॉमिक रोल का अवार्ड मिला है. हर्ष इस अवार्ड को पाकर बेहद खुश हैं और इसके लिए उन्होंने अपने फैन्स को भी धन्यवाद दिया है. बता दें, हर्ष को 'कैंपस डायरीज' के लिए Spott Awards 2022 में बेस्ट परफॉरमेंस इन ए कॉमिक रोल का अवार्ड मिला है.
गौरतलब है कि हर्ष बेनीवाल एक भारतीय यूट्यूबर और एक्टर हैं. उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अलावा 'खिचड़ी' फिल्म में भी देखा गया है. हर्ष की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म 13 फरवरी 1996 को पीतमपुरा, दिल्ली में हुआ था. हर्ष बेनीवाल के यूट्यूब चैनल पर 15 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. वे यू-ट्यूब पर अपने कॉमेडी वीडियोज के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर एक्टर को 5.6 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हर्ष बेनीवाल (Harsh Beniwal) की 'कैंपस डायरीज (Campus Diaries)' कॉलेज छात्रों के इर्द घूमती कहानी है. इस वेब सीरीज में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलते हैं. वेब सीरीज का निर्देशन प्रेम मिस्त्री ने किया है. फिल्म में हर्ष के अलावा ऋत्विक सहोरे, सलोनी पटेल, अभिनव शर्मा और रंजन राज जैसे सितारे नजर आए हैं. वहीं इस सीरीज के राइटर अभिषेक यादव हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं