IMDb ने उन 10 भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज का ऐलान किया है जो दुनिया भर में IMDb यूजर्स के बीच सबसे लोकप्रिय थीं. IMDb ने अपने 200 मिलियन से अधिक यूजर्स के रियल टाइम पेज व्यूज के आधार पर सबसे लोकप्रिय फिल्मों और वेब सीरीज की अपनी सूची तय की है. 1 जनवरी से 7 नवंबर, 2022 के बीच भारत में थिएटर या डिजिटल रूप से रिलीज़ की गई सभी फिल्मों में से, जिनकी औसत IMDb यूजर्स रेटिंग कम से कम 25,000 वोटों के साथ 7 या अधिक है, उन्हें इसमें शामिल किया गया है.
RRR के 2022 की IMDb सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म होने पर फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली ने कहा, ‘RRR दोस्ती की एक कहानी है जिससे हर कोई अपने आप को जोड़ सकता है, इस कहानी का वर्णन एक ऐसी शैली में किया गया है जो प्राचीन भारतीय कथा वर्णन शैली से प्रेरित है और यह एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं अपने दिल के बहुत करीब पाता हूं.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनीष मेंघानी, डायरेक्टर कंटेंट लाइसेंसिंग, अमेजॉन प्राइम वीडियो, इंडिया ने कहा, ‘हम इस बात से बेहद रोमांचित हैं कि अमेजॉन ओरिजिनल सीरीज पंचायत अपने दूसरे सीजन में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. आज के दर्शक, संबंधित पात्रों के साथ स्थानीय, जड़ों से जुड़ी कहानियों की सराहना करते हैं, और पंचायत एक हल्की-फुल्की कॉमेडी के लेंस के माध्यम से दर्शकों के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव बनाने में कामयाब रही है.'
IMDb की 2022 की 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्में
1. आरआरआर (RRR)
2. द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)
3. के.जी.एफ: चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)
4. विक्रम (Vikram)
5. कांतारा (Kantara)
6. रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect)
7. मेजर (Major)
8. सीता रामम (Sita Ramam)
9. पोन्नियिन सेलवन: पार्ट वन (Ponniyin Selvan: Part One)
10. 777 चार्ली (777 Charlie)
IMDb की 2022 की 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज
1. पंचायत (Panchayat)
2. दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)
3. रॉकेट बॉयज (Rocket Boys)
4. ह्यूमन (Human)
5. अपहरण (Apharan)
6. गुल्लक (Gullak)
7. एनसीआर डेज
8. अभय (Abhay)
9. कैंपस डायरीज (NCR Days)
10. कॉलेज रोमांस (College Romance)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं